
हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान का ICC के सामने घिरना तय... क्या सूर्या भी मुसीबत में हैं? PCB और BCCI के भिड़ने की इनसाइड स्टोरी
AajTak
एशिया कप सुपर-4 मैच के दौरान उकसाने वाले इशारों को लेकर भारत ने हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं PCB ने सूर्यकुमार यादव के बयान को पॉलिटिकल' बताते हुए शिकायत की है, जिससे सूर्या भी मुश्किल में पड़ सकते हैं.
एशिया कप 2025 जारी है और अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चला है. वहीं भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड अब पिछले दिनों हुए घटनाक्रम को लेकर एक बार फिर आमने-सामने हैं. BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की और ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) का दरवाजा खटखटाया है.
भारत ने पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 मुकाबले के दौरान उनके उकसाने वाले इशारों को लेकर ICC में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. यह मैच पिछले रविवार (21 सितंबर) को दुबई खेला गया था.यह भी पढ़ें: Sahibzada Farhan gun celebration: फिफ्टी बनाकर साहिबजादा फरहान ने चलाई गोलियां, टीम इंडिया के जवाबी 'गोलों' से हुए धराशायी
सूत्रों के मुताबिक, BCCI ने बुधवार को दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और ICC को यह ईमेल मिल चुका है. अगर साहिबजादा फरहान और रऊफ इन आरोपों से इनकार करते हैं, तो उन्हें ICC एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने सुनवाई के लिए पेश होना पड़ सकता है. ऐसे में उन पर पर एक्शन क्या होगा, इस बारे में फैसला रिची रिचर्डसन तय करेंगे. यह भी पढ़ें: नो-हैंडशेक पार्ट 2, सूर्या ने फिर नहीं दिया PAK कप्तान सलमान आगा को भाव, टॉस के समय दिखा ऐसा नजारा
PCB ने सूर्या की शिकायत BCCI की शिकायत पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ शिकायत की है. सूर्या ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए और ऑपरेशन 'सिंदूर' में शामिल भारतीय सशस्त्र बलों को जीत समर्पित करते हुए बयान दिया था. उनका यह बयान 14 सितंबर के मैच के बाद आया था. PCB का आरोप है कि सूर्या की टिप्पणी "पॉलिटिकल" है. हालांकि, यह देखना बाकी है कि PCB ने शिकायत सात दिन की निर्धारित समय सीमा में दर्ज करवाई है या नहीं. यह भी पढ़ें: 'कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर, पहलगाम...', सूर्या ने बताई PAK के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की वजह
रऊफ और साहिबजादा ने किए घटिया इशारे सुपर-4 में 21 सितंबर के मैच के दौरान रऊफ ने ऐसा इशारा किया, जिससे लगता था जैसे किसी विमान को गिराया जा रहा हो, ताकि भारत की सैन्य कार्रवाई का मजाक उड़ाया जा सके. यह उस समय हुआ जब भारतीय फैन्स उनको देखकर "कोहली, कोहली" के नारे लगा रहे थे. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने रऊफ की गेंदों पर दो छक्के लगाए थे. मैच के दौरान रऊफ ने भारतीय ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को गालियां भी दीं, जिसका दोनों ने बल्ले से जवाब दिया.
यह भी पढ़ें: 'ये नया इंडिया है, जो छेड़ता है...', पाकिस्तानी टीम की बदतमीजी पर भड़के इरफान पठान, हारिस रऊफ-साहिबजादा फरहान की लगाई क्लास

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










