
हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे और एक्स-वाइफ को गिफ्ट की लग्जरी कार, इतनी है कीमत
AajTak
हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने बेटे की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी है. इन दिनों हार्दिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सर्बियाई अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक भले ही अलग हो चुके हों, लेकिन बेटे अगस्त्य की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं. को लेकर दोनों की समझदारी एक मिसाल बन चुकी है. अब हार्दिक-नताशा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इसकी वजह है करोड़ों की लग्जरी कार.
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में नताशा स्टेनकोविक ब्लैक रंग की लग्जरी SUV के साथ नजर आईं. तस्वीरों में उनके साथ उनका बेटा अगस्त्य भी नजर आया. नताशा-अगस्त्य जिस एसयूवी के साथ नजर आए, वो गाड़ी एक हाई-एंड लैंड रोवर डिफेंडर है. इसकी कीमत वेरिएंट और कस्टमाइजेशन के आधार पर करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. हार्दिक ने ये लग्जरी कार अपनी एक्स-वाइफ और बेटे के लिए खरीदा है.
खास बात यह रही कि एक नोट पर Papa to Agastya (अगस्त्य के पापा) लिखा हुआ दिखा, जिसके बाद ये स्पष्ट हो गया कि यह खास तोहफा हार्दिक पंड्या की ओर से दिया गया है. तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने पूर्व कपल की परिपक्व को-पेरेंटिंग की जमकर तारीफ की. यह तोहफा हार्दिक की ओर से है, ऐसे में यह एक पिता के तौर पर उनकी जिम्मेदारी और बेटे के प्रति समर्पण की मिसाल माना जा रहा है.
जुलाई 2024 में आधिकारिक रूप से अलग होने के बावजूद हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्य की जिम्मेदारियों को मिलकर निभा रहे हैं. दोनों को कई बार साथ में बेटे के साथ देखा गया है, जिससे साफ है कि उनके लिए परिवार सबसे ऊपर है.
हाल ही में हार्दिक पांड्या का नाम मॉडल माहिका शर्मा के साथ जुड़ा है. उन्होंने माहिका 25वें जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. यवहीं नताशा स्टेनकोविक भी अपने करियर और फिटनेस पर फोकस कर रही हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं.
चाहे यह कार खास तोहफा हो या परिवार के लिए नई शुरुआत का प्रतीक, लेकिन यह साफ है कि हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे के लिए हर कदम सोच-समझकर उठा रहे हैं. मुंबई की सड़कों पर दौड़ती यह नई डिफेंडर सिर्फ एक लग्जरी एसयूवी नहीं, बल्कि एक परिपक्व रिश्ते और जिम्मेदार पेरेंटिंग की कहानी भी बयान कर रही है...

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












