
हारने के बाद भी खुद को विनर मानती हैं Neet Mahal, 'मीका की दुल्हन' Akanksha Puri के लिये कही ये बात
AajTak
नीत महल शो में मीका से शादी रचाने का सपना लेकर आईं थीं. प्रांतिका दास और आकांक्षा पुरी के साथ वो फाइनल तक पहुंचने में कामयाब भी रहीं. पर अंत में बाजी आकांक्षा पुरी मार ले गईं. आकांक्षा की जीत पर कमेंट करते हुए नीत महल ने अपने मन की बात सबके सामने रखी है.
'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में मीका सिंह (Mika Singh) को उनकी दुल्हनियां मिल चुकी है. मीका ने 12 साल पुरानी दोस्त आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को अपने हमसफर के रूप में चुन लिया है.'स्वयंवर: मीका दी वोटी' भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन इससे जुड़ी खबरें रोजाना ही आ रही हैं. अब शो की फाइनलिस्ट रहीं नीत महल ने आकांक्षा पुरी को लेकर बड़ी बात कही है.
नीत महल ने आकांक्षा पर किया कमेंट नीत महल (Neet Mahal) शो में मीका से शादी रचाने का सपना लेकर आईं थीं. प्रांतिका दास और आकांक्षा पुरी के साथ वो फाइनल तक पहुंचने में कामयाब भी रहीं. पर अंत में बाजी आकांक्षा पुरी मार ले गईं. आकांक्षा की जीत पर कमेंट करते हुए नीत महल ने अपने मन की बात सबके सामने रखी है. एक इंटरव्यू के दौरान नीत ने आकांक्षा को लेकर कहा, मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि लोग मुझे इतना प्यार दे रहे हैं. मुझे सपोर्ट कर रहे हैं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया उनका शुक्रिया.
आगे बात करते हुए नीत कहती हैं कि उन्हें कई सारे लोग मैसेज और कॉल कर रहे हैं. कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की. इस बारे में बताते हुए नीत ने कहा, शो भले ही आकांक्षा ने जीता, लेकिन फैंस के प्यार के रूप में असली ट्रॉफी उनके पास है. इतना कह कर नीत ने आकांक्षा के लिये वो बात कह दी, जो अब तक उन्होंने अपने दिल में दबा कर रखी थी.
नीत-मीका रहेंगे दोस्त शो जीतने पर नीत महल को आकांक्षा से दिक्कत है या नहीं, वो पता नहीं. पर उन्हें मीका सिंह से कोई नाराजगी नहीं है. नीत का कहना है कि वो भले ही मीका सिंह की हमसफर नहीं बन सकीं, लेकिन उनकी दोस्त हमेशा रहेंगी. नीत बताती हैं कि मीका सिंह ने उनसे वादा किया है कि लाइफ में जब भी उन्हें उनकी जरूरत होगी, तो वो एक दोस्त की तरह हमेशा उनके साथ खड़े दिखाई देंगे.
नीत को जो कहना था, वो उन्होंने कह दिया. अब देखना होगा कि पंजाबी एक्ट्रेस के कमेंट पर आकांक्षा पुरी कैसे रिएक्ट करती हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











