
हादसे में घायल हुई दुल्हन, मगर नहीं टूटा सात फेरे का वादा, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुई शादी
AajTak
केरल में सामने आई यह शादी सचमुच किसी फिल्म के सीन से कम नहीं थी.दुल्हन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर पर लेटी थी और दूल्हे ने वहीं उसकी मांग भरी और सात जन्मों का वादा निभाया.
केरल से 21 नवंबर 2025 को सामने आई यह भावुक घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी. शादी के दिन सुबह ही सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई दुल्हन स्ट्रेचर पर लेटी थी, उसके चारों ओर डॉक्टर और नर्सें खड़ी थीं, और सामने दूल्हा शेरॉन अपनी दुल्हन का हाथ कसकर थामे हुए. अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड उस दिन अचानक शादी का मंडप बन गया.
क्या था मामला दुल्हन अवनि शादी से कुछ घंटे पहले अलप्पुझा के कुमारकोम मेकअप कराने जा रही थीं. सुबह करीब 3 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना गंभीर था कि अवनि की रीढ़ की हड्डी में भारी चोट आई. उन्हें पहले कोट्टायम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, फिर हालत गंभीर देखकर कोच्चि के VPS लेकशोर अस्पताल भेज दिया गया.
मुहूर्त नहीं टूटेगा शादी उसी दिन दोपहर में होनी थी. परिवारों ने महीनों से तैयारी कर रखी थी, मेहमान वेन्यू पहुँच चुके थे, खाना बन चुका था. लेकिन अस्पताल में दुल्हन को स्ट्रेचर पर लेटा देख दोनों परिवारों ने तय किया-मुहूर्त नहीं टूटेगा. अवनि जहां है, वहीं शादी होगी.
अस्पताल प्रशासन ने न्यूरोसर्जरी टीम से सलाह लेकर इमरजेंसी विभाग में ही शादी की व्यवस्था कर दी. डॉक्टरों और नर्सों ने न सिर्फ अनुमति दी, बल्कि गवाह बनकर खड़े भी रहे. दोपहर 12:15 से 12:30 के बीच, तय शुभ मुहूर्त पर, शेरॉन ने स्ट्रेचर पर लेटी अवनि की मांग में सिंदूर भरा. उस पल पूरे वार्ड में एक भावुक सन्नाटा था, जिसे देखकर सभी की आंखें नम हो गईं.
देखें वायरल वीडियो
अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. सुदीश करुणाकरण ने बताया कि अवनि की स्पाइनल इंजरी गंभीर है और उन्हें जल्द सर्जरी की जरूरत होगी. शेरॉन एक इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और पूरी रस्म के दौरान अपनी दुल्हन का हाथ थामे रहे.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











