
हाथ में शराब की बोतल और मुंह पर मास्क... कार पर स्टंटबाजी करते युवक का Video वायरल
AajTak
गुरुग्राम पुलिस के हाथ कार में शराब की बोतल लेकर स्टंटबाजी कर रहे एक युवक का वीडियो लगा है. इसमें मास्क पहना युवक कार पर बैठे शराब की बोतल लहराते हुए दिखा. पुलिस ने तुरंत वीडियो को जांच के लिए भिजवा दिया है.
साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर कानून की धज्जियां उड़ाता हुआ एक स्टंटबाज दिखा. उसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कार के ऊपर बैठकर शराब की बोतल लहराता नजर आया. वीडियो गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आया तो तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी गई. हालांकि, वीडियो कब का है और कहां का है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन वीडियो गुरुग्राम का बताया जा रहा है. गाड़ी का नंबर भी गुरुग्राम का ही है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की कार पर एक युवक बैठा हुआ है. उसने मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ है. एक हाथ में शराब की बोतल है. जिसे वह लहरा रहा है. वहीं, उसके साथी दूसरी गाड़ी से उसका वीडियो बना रहे हैं. वीडियो के पीछे हरियाणवी गाना भी चल रहा है. ऐसा लग रहा है कि जैस रील बनाने के लिए युवक ने ऐसी स्टंटबाजी की हो.
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस तक भी जा पहुंचा. एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि हमने वीडियो को जांच के लिए भेज दिया है. आरोपी की पहचान की जा रही है. आरोपी की पहचान होते ही उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी.
अपको बता दें कि रील बनाने के लिए आज कल युवक किसी भी हद तक गुजर रहे हैं. जिसके चलते वह अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं. गुरुग्राम पुलिस भी लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. गुरुग्राम पुलिस ने कई बार लोगों से अपील भी की है की वे ऐसी हरकत न करें. लेकिन रील बनाने का चस्का आज कल के युवाओं को जुर्म की दुनिया में धकेले जा रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










