
हाथों में हथकड़ी, पैरों में थी जंजीर... अमेरिका से दूसरी फ्लाइट में अमृतसर डिपोर्ट हुए अवैध प्रवासी ने सुनाई आपबीती
AajTak
होशियारपुर में दलजीत सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें डंकी रूट से अमेरिका ले जाया गया था, जो अमेरिका में दाखिल होने के लिए प्रवासियों की ओर से अपनाया जाने वाला अवैध और सबसे खतरनाक सफर है.
अमेरिका से निर्वासित हुए अवैध अप्रवासियों का दूसरी खेप शनिवार रात अमृतसर पहुंच चुकी है. अमेरिकी सैन्य विमान में सवार एक भारतीय निर्वासित व्यक्ति ने दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उनके पैरों में जंजीर और हाथों में हथकड़ी लगाई गई थी. यह दावा उस घटना के ठीक एक सप्ताह बाद किया गया है, जब निर्वासित लोगों के पहली खेप ने भी ऐसी ही शिकायतें की थीं, जिसके बाद देश में काफी हंगामा मच गया था. यहां तक कि संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी इस मामले में जवाब देना पड़ा था.
पंजाब के सबसे ज्यादा 65 लोग
पंजाब के होशियारपुर जिले के निवासी दलजीत सिंह उन 120 अवैध भारतीय प्रवासियों में शामिल थे, जो सी-17 अमेरिकी सैन्य विमान में सवार थे. यह विमान 90 मिनट की देरी के बाद शनिवार रात करीब 11.35 बजे अमृतसर में लैंड हुआ. निर्वासित लोगों के दूसरे ग्रुप में पंजाब से 65, हरियाणा से 33, गुजरात से आठ के अलावा उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र के निवासी शामिल हैं. पीटीआई के अनुसार इनमें से ज्यादातर की उम्र 18 से 30 साल के बीच है.
ये भी पढ़ें: पंजाब से अमेरिका का पूरा डंकी रूट, इन 10 देशों से होते हुए 'अमेरिकन' बनने का सपना बुन रहे भारतीय
होशियारपुर में पत्रकारों से बात करते हुए दलजीत सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें डंकी रूट से अमेरिका ले जाया गया था, जो अमेरिका में दाखिल होने के लिए प्रवासियों की ओर से अपनाया जाने वाला एक अवैध और खतरनाक सफर है. इस बीच उनकी पत्नी ने दावा किया कि एक ट्रैवल एजेंसी ने उनके पति को धोखा दिया और उन्हें फ्लाइट से अमेरिका ले जाने का वादा किया था, उसके बजाय दलजीत को डंकी रूट से ले जाया गया.
डंकी रूट से भेजा था अमेरिका

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










