
हाथरस भगदड़ के बाद 'भोले बाबा' के फरार होने की पूरी कहानी, इन 4 लोगों से की थी बात, कॉल डिटेल से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
Hathras Stampede Latest News: नारायण साकार हरि उर्फ 'भोले बाबा'के सत्संग के बाद मची भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे के बाद से बाबा फरार है. इस बीच बाबा को लेकर अहम और चौंकाऊ जानकारी सामने आई है.
यूपी के हाथरस में भगदड़ मचने के बाद 121 लोगों की जान चली गई. लेकिन जिस नारायण साकार हरि उर्फ 'भोले बाबा' के सत्संग में इतना बड़ा हादसा हुआ वो अभी तक फरार है. इस बीच वो डिटेल निकलकर सामने आई है जिससे पता चला कि 'भोले बाबा' ने मौके से फरार होने के बाद किन-किन लोगों से बात की थी. फिलहाल, पुलिस एफआईआर दर्ज कर आयोजकों और बाबा के सेवादारों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है. देर रात पुलिस फोर्स ने बाबा के मैनपुरी वाले आश्रम में छापा मारा था. लेकिन बाबा वहां नहीं मिला.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायण साकार हरि उर्फ 'भोले बाबा' घटना वाले दिन यानि मंगलवार की दोपहर 1:40 मिनट पर ही मौके से निकल गया था. पुलिस के कॉल डिटेल चेक करने पर पता चला कि 'भोले बाबा' को 2:48 मिनट पर आयोजक देवप्रकाश मधुकर का फोन गया. हो सकता है कि बाबा को मधुकर द्वारा हादसे की जानकारी दी गई थी. बाबा और मधुकर के बीच 2 मिनट 17 सेकंड तक बात हुई थी.
इसके बाद बाबा की फोन लोकेशन 3 बजे से 4:35 तक मैनपुरी के आश्रम में मिली. इस दौरान कुल तीन नंबरों पर 'भोले बाबा' ने बात की. पहला नंबर महेश चंद्र नाम के शख्स का था, जिससे 3 मिनट की बात हुई. दूसरा नंबर किसी संजू यादव का था, जिससे केवल 40 सेकंड बात हुई. तीसरा नंबर रंजना ने नाम पर दर्ज है, जिससे बाबा की बात करीब 11 मिनट 33 सेकंड की हुई.
खास बात ये है कि रंजना आयोजक देवप्रकाश की पत्नी है, जिसके फोन से शायद देवप्रकाश ने ही बातचीत की थी. अन्य दो नंबर भी आयोजक समिति से जुड़े लोगों के ही हैं, जिनमें महेश चंद्र बाबा का खास बताया जाता है. वहीं, 4:35 मिनट के बाद बाबा का फोन ऑफ हो गया और अभी तक ऑफ ही जा रहा है.
मैनपुरी के आश्रम पहुंची पुलिस
गौरतलब है कि सूरजपाल उर्फ 'भोले बाबा' के आश्रम पर बीती रात में मैनपुरी पुलिस ने छापेमारी की थी. इस दौरान एसपी सिटी, सीओ भोगांव के साथ पुलिस टीम आश्रम में पहुंची थी. पुलिस टीम आश्रम के अंदर करीब 1 घंटे से ज्यादा तक रही. अफसर जब बाहर निकले तो कहने लगे कि हम सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था देखने आए थे. बाबा अंदर नहीं है. अंदर 50 से 60 महिला पुरुष-श्रद्धालु हैं, जो इस आश्रम में अमूमन आते रहते हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










