
हाई-प्रोफाइल तलाक केस: 90 करोड़ की पेशकश के बाद भी नहीं सुलझा केस, SC ने दिया 3 महीने का अल्टीमेटम
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने उद्योगपति जयदेव श्रॉफ और उनकी पत्नी पूनम के बीच चल रहे तलाक के एक दशक पुराने मामले को तीन महीने में निपटाने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि अगर किसी भी पक्ष ने कार्यवाही में देरी की तो उसके खिलाफ कार्रवाई के बारे में सोचा जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट ने एक हाई-प्रोफाइल तलाक मामले को तीन महीने में निपटाने का निर्देश दिया है. यह मामला उद्योगपति जयदेव श्रॉफ और उनकी पत्नी पूनम जयदेव श्रॉफ से जुड़ा है, जो पिछले एक दशक से ठंडे बस्ते में है. मामला मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई, जहां अदालत ने कहा कि फैमिली कोर्ट को 9 महीने का वक्त चाहिए होता है, जबकि इसे जल्द से जल्द निपटाना चाहिए.
जयदेव श्रॉफ की तरफ से सीनियर एडवोकेट अभिषेक सिंघवी ने बेंच को मामले की लंबी अवधि के बारे में बताया. उन्होंने यह भी बताया कि उनके मुवक्किल ने तलाक के निपटारे के लिए 90 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई थी.
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने पूनम श्रॉफ की याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने या तो अपने पति के साथ मुंबई स्थित घर में रहने की अनुमति मांगी थी या घर से बाहर रहने के लिए 35.37 लाख रुपये प्रति माह का भुगतान करने की मांग की थी.
अदालत की चेतावनी...
चीफ जस्टिस बी.आर. गवई ने साफ तौर से कहा, "अगर कोई भी पक्ष कार्यवाही में देरी करता है, तो उस पक्ष के खिलाफ प्रतिकूल निष्कर्ष निकाला जा सकता है." यह निर्देश इस बात को सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है कि मामले को गैर-जरूरी रूप से लंबा न खींचा जाए.
इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस बी.आर. गवई, जस्टिस एन.वी. अंजारिया और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ कर रही थी. बेंच ने कहा कि यह मामला 2015 से लंबित है और इसे तीन महीने के अंदर निपटाया जाना चाहिए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










