
हाईजैक IC814 के डरावने मोमेंट और हाईजैकर्स के कोड नेम... सर्वाइवर पूजा कटारिया ने खोले कई राज
AajTak
IC-814 की सर्वाइवर पूजा कटारिया बताती हैं कि आतंकियों में 'बर्गर' फ्रेंडली थी. उसी ने लोगों को थोड़ा शांत करके रखा, वरना बहुत पैनिक हो सकता था. मैंने बर्गर से बात शुरू की, क्योंकि वही सब लोगों से बात करता था तो उसने बहुत फ्रेंडली सबसे बात की. मेरा उस दरम्यान बर्थडे भी था, उसने प्लेन में मेरा बर्थडे भी सेलिब्रेट करवाया था और गिफ्ट में शॉल दिया था. उस समय ठंड थी. माइनस 10 डिग्री टेम्परेचर था. मैं वही शॉल ओढ़े थी. उस वक्त ऐसा लग रहा था कि कल रहेंगे या नहीं. इसलिए जो आज है, उसी को जी लेते हैं.
नेटफ्लिक्स की IC-814 वेब सीरीज पर विवाद बढ़ गया है. कंधार विमान हाईजैक कांड पर आधारित इस सीरीज पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस बीच, आजतक ने IC-814 हाईजैक की सर्वाइवर पूजा कटारिया से बात की है और पूरे घटनाक्रम के बारे में चर्चा की है. पूजा का कहना था कि मैं अपने पति राकेश कटारिया के साथ हनीमून मनाकर नेपाल लौट रही थी. जब आतंकियों ने प्लेन हाईजैक किया, उस दरम्यान मेरा 27 दिसंबर को 24वां बर्थडे भी था, इसलिए ये घटनाक्रम कभी नहीं भूल सकती हूं.
ये पूरा मामला 24 दिसंबर 1999 का है. विमान हाईजैक के सात दिन बाद यानी 31 दिसंबर 1999 को आतंकी मसूद अजहर समेत तीन आतंकियों की रिहाई के बदले प्लेन अपहर्ताओं को छुड़ाया गया था. पूजा बताती हैं कि प्लेन में 26 ऐसे कपल थे, जो नेपाल से हनीमून मनाकर लौट रहे थे. प्लेन में रुपिन कात्याल और उनकी पत्नी रचना कात्याल भी थीं. बता दें कि आतंकियों ने प्लेन में रुपिन की हत्या कर दी थी.
मेरे बगल में बैठी थीं रचना कात्याल
पूजा बताती हैं कि प्लेन में रचना हमारे साथ ही बैठी थीं. हमें घटना के बारे में नहीं पता था. इस सीरीज को देखकर मुझे पुराने दिन याद आए. हमारा यह नया जन्म था. कुछ चीजों हमें भी पता नहीं चलीं. जैसे पायलट ने फ्यूल टैंक ब्लास्ट कर दिया था. बाहर क्या हो रहा था, हमें अंदर कुछ पता नहीं चलता था. हालांकि, अंदर की बातें थोड़ा कम दिखाई गई हैं. पॉलिटिकल ज्यादा बताया है. लोगों को भी पता चलना चाहिए कि गवर्नमेंट से कैसे पूरे मामले को हैंडल किया.
फ्रेंडली था बर्गर...
पूजा बताती हैं कि आतंकियों में 'बर्गर' फ्रेंडली थी. उसी ने लोगों को थोड़ा शांत करके रखा, वरना बहुत पैनिक हो सकता था. मैंने बर्गर से बात शुरू की, क्योंकि वही सब लोगों से बात करता था तो उसने बहुत फ्रेंडली सबसे बात की. मेरा उस दरम्यान बर्थडे भी था, उसने प्लेन में मेरा बर्थडे भी सेलिब्रेट करवाया था और गिफ्ट में शॉल दिया था. उस समय ठंड थी. माइनस 10 डिग्री टेम्परेचर था. मैं वही शॉल ओढ़े थी. उस वक्त ऐसा लग रहा था कि कल रहेंगे या नहीं. इसलिए जो आज है, उसी को जी लेते हैं.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







