
'हाईकमान मौका देगा तो क्यों मना करूंगा', सियासी अटकलों के बीच कर्नाटक के मंत्री ने जताई CM बनने की इच्छा
AajTak
कर्नाटक के आबकारी मंत्री थिम्मापुर का यह बयान उस समय आया है जब कांग्रेस सरकार के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो रही हैं. हालांकि खुद सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इन अटकलों को खारिज कर चुके हैं.
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज है. इस बीच अब राज्य के आबकारी मंत्री बीआर थिम्मापुर ने खुले तौर पर कहा है कि अगर कांग्रेस हाईकमान किसी दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करता है, तो वे भी दावेदारी पेश करने को तैयार हैं.
थिम्मापुर ने शुक्रवार को कहा, “अगर पार्टी हाईकमान स्वीकार करे कि मुख्यमंत्री दलित होना चाहिए, तो हम भी बताएंगे कि कौन मुख्यमंत्री बन सकता है. और अगर मुझे मौका दिया जाए, तो क्या मैं मना करूंगा?”
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री सीधे जनता द्वारा नहीं चुने जाते, बल्कि राजनीतिक प्रक्रिया और संसदीय परंपरा के तहत ही पद मिलता है. मुख्यमंत्री बनने के बाद उनमें से कई लोग राज्यसभा या लोकसभा के सदस्य बन गए. कई लोग मुख्यमंत्री बने और उसके बाद MLA के तौर पर चुनाव लड़ा. अगर किसी को मौका मिले, तो उसे स्वीकार करना चाहिए.”
थिम्मापुर का यह बयान उस समय आया है जब कांग्रेस सरकार के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों से राज्य में नवंबर रिवोल्यूशन नामक राजनीतिक अफवाहें फैल रही थीं, जिनमें कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जगह किसी नए चेहरे को लाया जा सकता है.
हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं खुद सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इन अटकलों को खारिज कर चुके हैं.
कोई मतभेद नहीं, नवंबर रिवोल्यूशन महज अफवाह: डीके शिवकुमार

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










