
हाइवे पर खड़े ट्रकों से पार कर देते थे डीजल... झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा में एक्टिव था यूपी का गैंग
AajTak
झारखंड पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गैंग झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक्टिव था. गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से ट्रक, स्कूटी, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से डीजल चोरी की घटनाओं से परेशान ट्रांसपोर्ट मालिकों ने राहत की सांस ली है.
झारखंड के रांची (Ranchi) में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा में डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. गिरोह के सदस्य सड़कों के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चुराने में माहिर थे, पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि गिरोह के बारे में पुलिस को लगातार इस मामले की शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों में कहा गया था कि यह गिरोह फोर लेन रिंग रोड के पास सड़कों के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता है. इन शिकायतों के बाद पुलिस ने एक विशेष दल का गठन किया और छापेमारी अभियान चलाया.
इस अभियान के दौरान पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रक, स्कूटी, बाइक और कई मोबाइल फोन जब्त कर लिए.
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : डीजल चोरी के आरोप में ड्राइवर को दी 'तालिबानी सजा', वीडियो हुआ वायरल
एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि यह गिरोह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का है, इसकी गतिविधियां झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में थीं. गिरोह के सदस्य लेन रिंग रोड और हाइवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर लेते थे. ये लोग रात के समय ट्रकों को निशाना बनाते थे और डीजल निकालने के बाद उसे बाजार में बेच देते थे.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. लगातार हो रही डीजल चोरी से ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट मालिक परेशान थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










