
हाइब्रिड आतंकी, शॉर्ट रेंज पिस्टल का इस्तेमाल... कश्मीर में हिंदुओं को निशाना बनाने के लिए दहशतगर्दी का नया प्लान
AajTak
जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में गैर कश्मीरी या हिंदू नागरिकों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है. आतंकियों ने गुरुवार को कुलगाम में बैंक कर्मी की हत्या कर दी. आतंकियों ने बैंक में घुसकर बैंककर्मी पर फायरिंग की. इसके बाद शाम को बडगाम में आतंकियों ने ईंट भट्ठे में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर हमला हुआ, जिसमें 1 मजदूर की मौत हो गई.
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में एक बार फिर तनाव है. एक के बाद एक हो रहीं टारगेट किलिंग के चलते कश्मीरी हिंदुओं में खौफ है कि कहीं अगला नंबर उनका न हो. कश्मीर में आतंकियों ने हिंदुओं को टारगेट करने और उनमें खौफ पैदा करने के लिए नया तरीका अपनाया है. पिछले 1 महीने से आतंक का यह 'हाइब्रिड' मॉडल सफल होता नजर आ रहा है. वहीं, सुरक्षाबल इस महीने कई आतंकियों को ढेर करने के बावजूद इन टारगेट किलिंग की घटनाओं को रोकने में सफल नहीं हो पा रहे हैं.
गुरुवार को दो हादसे हुए
जम्मू कश्मीर के बडगाम में गुरुवार शाम को ईंट भट्ठे में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर हमला हुआ, जिसमें 1 मजदूर की मौत हो गई. जबकि एक मजदूर बुरी तरह से घायल है. हमले में जान गंवाने वाले मजदूर का नाम दिलखुश बताया जा रहा है. वह बिहार का रहने वाला था. वहीं दूसरे मजदूर का नाम राजन है, वह पंजाब का रहने वाला है.
पढ़ें: हिंदू कर्मचारी बोले- कश्मीर में लौट रहा 1990 का दौर, पता नहीं कौन कब कहां मार दे गोली
वहीं, कुलगाम में गुरुवार सुबह आतंकियों द्वारा बैंक कर्मी की हत्या कर दी गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि बैंक में एक पतला और लंबा सा लड़का अंदर आता है. पहले कुछ देर वह गेट पर खड़ा रहता है. फिर नौसिखिये की तरह यहां वहां देखता है. पलभर के लिए बाहर आता है. उसके हाथ में एक छोटा बैग है, जैसे वह बैंक में पैसा जमा करने आया हो. वह फिर बैंक के अंदर जाता है. बैग से एक छोटी पिस्टल निकालता है, फिर सीधे जाकर बैंक कर्मी पर फायर करता है. इस हमले के बाद वह तुरंत फरार हो जाता है. यही आतंकियों का हाइब्रिड मॉडल है.ये तीन बातें, जिन पर गौर करना जरूरी
इस वीडियो में तीन बाते गौर करने वाली हैं, पहला नौसिखिया आतंकी, दूसरा उसके हाथ में जो पिस्टल है और तीसरा उसके पास हिंदू कर्मचारी का डेटा होना, जिसे वे टारगेट करने आए हैं. नौसिखिया आतंकी ही दरअसल, हाइब्रिड आतंकी है. दरअसल, सुरक्षाबल जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं. इनमें बड़े स्तर पर सफलता मिल रही है. राज्यसभा में सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, घाटी में 5 अगस्त 2019 से 26 जनवरी 2022 तक कुल 439 आतंकवादी मारे गए. ऐसे में अब आतंकियों ने टारगेट किलिंग के लिए हाइब्रिड आतंकियों को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










