
हवाई यात्रा हुई महंगी, एयर इंडिया सहित सभी एयरलाइंस ने इकनॉमी टिकट के रेट 40 से 50% बढ़ाए
ABP News
एक टॉप एयर लाइंस ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि कोरोना संकट ख़त्म होने के बाद अब यात्री हवाई यात्रा में भरपूर उत्साह दिखा रहे हैं. यानी सीटें तेजी से बिक रही हैं. इसलिए किराए बढ़ा दिए गए हैं.
देश में अब हवाई यात्रा भी महंगी हो गई है. दिल्ली मुंबई के बीच 2500 रुपये में मिलने वाला एयर इंडिया का टिकट अब 4000 में रुपये मिल रहा है. यही टिकट इंडिगो से सफर करने पर 6000 रुपये का है. टिकट महंगा होने के दो कारण बताए जा रहे हैं. पहलला कारण है एटीएफ 26 फीसदी महंगा हो गया है. दूसरा कारण है सीटों की 80 से 90% तक की बिक्री.
साल 2022 की शुरुआत से ही हर 15 दिन में एविएशन टरबाईन फ़्यूल (एटीएफ़) बढ़ रहा है. अब पांचवीं बार 3.30 फीसदी बढ़ने के बाद इस साल एटीएफ (ATF) 26% तक बढ़ चुका है.
More Related News













