
मिडिल ईस्ट युद्ध: पाकिस्तान का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'ट्रंप से बात करने से अच्छा है PM मोदी...'
ABP News
Israel Iran War: पश्चिम एशिया संकट पर सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक से पहले संजय राउत ने कहा कि ट्रंप से बात करने से अच्छा है कि पीएम मोदी विपक्ष से बात करें.
सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर आज (25 मार्च) को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस पर संजय राउत ने कहा कि हम ये पूछेंगे कि अभी जो संघर्ष चल रहा है उसमें हमारे भारत देश की भूमिका क्या है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसा देश एक भूमिका लेकर आज खड़ा है और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को कह रहे हैं कि हम मध्यस्थता करने को तैयार हैं. ट्रंप उसका स्वागत भी करते हैं. ट्रंप से बात करने से अच्छा है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस देश के विपक्ष से बात करें. उनको अच्छे सुझाव मिलेंगे.
बता दें कि पश्चिम एशिया में युद्ध संकट पर चर्चा के लिए सरकार ने शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.
मिडिल ईस्ट में जंग का आज 26वां दिन है. ईरान ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों की 80वीं खेप दागी है. भीषण तबाही जारी है. इजरायल भी ईरान पर एयरस्ट्राइक कर रहा है.
अमेरिका-ईरान में 48 घंटे में शांति वार्ता संभव है लेकिन इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना कम है. ईरान को पाकिस्तान की मध्यस्थता मंजूर नहीं है. वार्ता के लिए ईरान की पसंद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हैं. अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर पर ईरान को भरोसा नहीं है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











