
मेरे भाई को फोन करने की हिम्मत कैसे हुई? CJI सूर्यकांत को किसने दिला दिया गुस्सा, भरी अदालत में लगाई क्लास, जानें पूरा मामला
ABP News
सीजेआई ने कहा कि याचिकाकर्ता के पिता ने एक आदेश को लेकर उनके भाई को फोन कर दिया कि मुख्य न्यायाधीश ने यह आदेश कैसे दिया.
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बुधवार (25 मार्च, 2026) को एक शख्स को सुप्रीम कोर्ट में जमकर फटकार लगाई है. सीजेआई ने बेहद गुस्से भरे लहजे में याचिकाकर्ता के पिता से कहा कि उनकी हिम्मत कैसे हुई कि उन्होंने उनके आदेश पर उनके भाई को फोन किया कि मुख्य न्यायाधीश ने कैसे ये आदेश दिया. उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता उन्हें नहीं बताएंगे कि उन्हें क्या करना है.
लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार सीजेआई सूर्यकांत उस मामले में सुनवाई कर रहे थे, जिसमें दो जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स ने बौद्ध कॉलेज में माइनॉरिटी कोटे के आधार पर रिजर्वेशन मांगा है. उनका कहना है कि वह बौद्ध धर्म में कंवर्ट हो चुके हैं. हालांकि, कोर्ट ने जनवरी में सुनवाई करते हुए उनके बौद्ध धर्म में कंवर्जन पर आशंका जताई थी और उनके माइनॉरिटी सर्टिफिकेट की जांच का भी आदेश दिया था.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











