
Iran-US War: युद्ध पर ‘डील’ या कंफ्यूजन? पर्दे के पीछे ये हैं 5 किरदार, ट्रंप ईरान में आखिर किससे बात कर रहे ?
ABP News
ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच सीजफायर को लेकर भी की तरह की बातें सामने आ रही है. हालांकि, इस पर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. इस बीच ट्रंप भी काफी कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं.
ईरान में जारी मौजूदा संघर्ष अब केवल सैन्य टकराव नहीं रहा, यह सत्ता, Ideological Control और ग्लोबल शक्ति संतुलन का ऐसा जटिल खेल बन चुका है, जिसकी हर चाल का असर अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिक्स, डिप्लोमेसी और इकोनॉमी पर साफ दिख रहा है. हाल के महीनों में घटनाओं की रफ्तार इतनी तेज रही है कि पारंपरिक विश्लेषण पीछे छूटते नजर आते हैं.
इसी उथल-पुथल के बीच एक ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरे संकट को और ज्यादा पेचीदा बना दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह दावा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत “अब हो रही है”. उनके इस बयान के तुरंत बाद ग्लोबल तेल बाजार में हलचल दिखी और कीमतों में करीब 6% की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह कूटनीतिक सफलता की शुरुआत है या केवल राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा?
ट्रंप का दावा और ईरान की सख्त प्रतिक्रिया
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि उनकी टीम ईरान में सही लोगों से बात कर रही है और वे बहुत बुरी तरह डील करना चाहते हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल हैं. डील करने को उतावले ट्रंप ने हालांकि पहले भी कई डील करवा देने का दावा किया है. हालांकि इस दावे के कुछ ही समय बाद ईरान ने सोमवार (23 मार्च) को इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं हुई है. यह बयान तब आया, जब ट्रंप ने ईरान के पावर ग्रिड पर बमबारी की धमकी को यह कहते हुए टाल दिया था कि उन्हें “अज्ञात ईरानी अधिकारियों के साथ प्रगतिशील बातचीत के संकेत मिले हैं. यह विरोधाभास इस पूरे संकट की सबसे बड़ी पहेली बन गया है. क्या वाकई पर्दे के पीछे कोई संवाद चल रहा है या यह वैश्विक दबाव बनाने की रणनीति है?

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












