
हल्द्वानी: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, कई घायल
AajTak
उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नहर से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. वहीं, घायलों को एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान करके परिजनों को सूचना दे दी गई है.
यह भी पढ़ें: मसूरी: गहरी खाई में गिरी दिल्ली के पर्यटक की कार, पत्नी की मौत, पति और दो बेटे घायल
नहर से कार के रेस्क्यू का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कार नहर में गिरी हुई है. जबकि स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला जा रहा है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी एकत्रित हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल रेस्क्यू टीम द्वारा कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








