
हर Reel में 'चिन टपाक डम डम'! कहां से आया आडियो, इंस्टा पर खूब वायरल
AajTak
हाल में इंस्टाग्राम पर एक रील ऑडियो वायरल हुआ है- 'चिन टपाक डम डम'. इस ऑडियो पर ढेरों रील और अब मीम भी बनने लगे हैं.लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आखिर ये अजीब सा ऑडियो है क्या और आया कहां से?
कभी 'कच्चा बादाम', कभी 'मोए मोए' तो कभी 'तौबा-तौबा', सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई ट्रेंड चल पड़ता है. इन पर कई लोग रील्स बनाते हैं तो कुछ इससे तंग आकर इसपर मीम्स भी बना देते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया के लिए ढेरों लोग इन ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं लेकिन उन्हें ये भी नहीं पता होता कि इसका मतलब क्या है.
इसी तरह हाल में इंस्टाग्राम पर एक रील ऑडियो वायरल हुआ है- 'चिन टपाक डम डम'. इस ऑडियो पर ढेरों रील और अब मीम भी बनने लगे हैं.लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आखिर ये अजीब सा ऑडियो है क्या और आया कहां से?
दरअसल, ये जाने माने कार्टून शो 'छोटा भीम' में एक कैरेक्टर का तकिया कलाम है जो कि अचानक वायरल हुआ है.
बता दें कि कुछ समय पहले ऐसे ही एक ऑडियो'मोए मोए'वायरल हुआ था जिसे लोग किसी का मजाक बनाते हुए बैकग्राउंड में ए़ड कर देते थे. ये बाहर देशों में भी खूब वायरल हुआ था लेकिन कम ही लोग ये जानते थे कि ये गाना Dzanum नाम के एलबम का है और इसे सर्बियाई सिंगर तेया डोरा (TEYA DORA) ने गाया है. इसे यूट्यब पर भी 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. उसी तरह 'कच्चा बादाम' गाना भी ऐसे ही वायरल हुआ था जिसे बादाम बेचने वाले एक शख्स ने यूं ही गा दिया था.
यह शो के एक एपिसोड में विलेन टाकिया का ड़ायलॉग है, जो एक दुष्ट जादूगर है. शो में वह एक जेल में बंद है वहां कुछ जादू कर रहा है जब वह ये डायलॉग बोलता है. यह सीन 'ओल्ड एनिमीज़' एपिसोड का था. जैसे ही इस सीन का क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुआ तो लोग इसपर एक से एक वीडियो बनाने लगे.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











