
'हर संस्था में RSS के लोग, मंत्रालय भी चला रहे...' लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी का बड़ा हमला
AajTak
लद्दाख पहुंचे राहुल गांधी ने आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि RSS के लोग हर संस्था में हैं. वे केंद्र में भी मंत्रालय चला रहे हैं. बता दें कि राहुल दो दिवसीय दौरे पर लेह-लद्दाख पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही युवाओं से बात की, उनके सवालों के जवाब दिए. राहुल गांधी पैंगोंग लेक पर भी जाएंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज केंद्र शासित प्रदेश लेह-लद्दाख के दौरे पर हैं. राहुल गांधी आज अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने के साथ-साथ लद्दाख की अलग-अलग जगहों पर युवाओं से भी बातचीत करेंगे. राहुल गांधी लद्दाख में LAC का दौरा करेंगे. लद्दाख में राहुल गांधी ने कहा कि हर संस्थान में आरएसएस अपने लोगों को रख रहा है.
राहुल ने कहा कि आरएसएस के लोग ही सब कुछ चला रहे हैं. यहां तक कि अगर आप केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री से पूछेंगे तो वे आपको बताएंगे कि असल में वे अपने मंत्रालय नहीं चला रहे हैं, बल्कि आरएसएस द्वारा नियुक्त उनके ओएसडी चला रहे हैं. वही सब कुछ कर रहे हैं. इन्होंने कुछ ऐसा ही परिदृश्य बना रखा है. वे हर संस्थान में सब कुछ चला रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
राहुल गांधी लेह में अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर पैंगोंग झील पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. बता दें कि 20 अगस्त 1944 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ था. कांग्रेस इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है.
लद्दाख में राहुल फुटबॉल मैच में हुए शामिल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में अलगाववाद के मुद्दे पर युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की. उनके सवालों के जवाब दिए. राहुल गांधी ने कहा कि देश में कुछ राजनीतिक लोग नफरत का माहौल बना रहे हैं. अगर आप भारत में चलें, जनता के बीच जाएं तो वहां पर देखेंगे कि एक-दूसरे के लिए लोगों में प्यार है, सम्मान है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










