
हर गांव में तैनात हो नहीं सकती पुलिस, इसलिए इस IPS ने ढूंढ़ा नायाब आइडिया; गांव-गांव में बनाईं 'वसुधा दीदीयां'
AajTak
IPS अगम जैन कहते हैं कि वसुधा दीदीयों के जरिए अब महिलाएं सूचनाएं देने लगी हैं. पुलिस कप्तान ने कहा कि जहां जरूरी होता है वहां अपराध कायम कर रहे हैं और जहां समझाइश की जरूरत है, वहां हमारी टीमें समझाइश से काम चला रही है.
मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले की आधी आबादी यानी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को अब पुलिस की वसुधा दीदीयां रोकेंगी. दरअसल महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को नियंत्रित करने के लिए झाबुआ पुलिस ने एक नायाब नुस्खा अपनाया है. हर गांव में तो पुलिस तैनात हो नहीं सकती और खासकर महिला पुलिस. ऐसे में अपराध कैसे रोके जाएं? इस विचार ने समाधान को जन्म दिया.
इसके लिए झाबुआ पुलिस ने हर गांव की एक महिला या पढ़ी-लिखी बेटी को 'वसुधा दीदी' का नाम देकर उन्हें थाना स्तर पर बुलाकर प्रशिक्षण दिया. इसमें उन्हें महिलाओं के अधिकार और महिला संबंधी कानून की जानकारी दी गई.
हर 'वसुधा दीदी' को बताया गया कि कैसे वह अपने गांव में महिलाओं या बेटियों के साथ होने वाले अपराधों की जानकारी लेकर जिले के पुलिस कंट्रोल रूम, जिला स्तरीय महिला थाने और जिले के हर थाने पर महिलाओं के लिए बनी ऊर्जा डेस्क के मोबाइल नंबर पर देंगी.
इस संबंध में झाबुआ के एसपी अगम जैन ने कहा, समाज में ऐसे कई मामले होते हैं जिन्हें अगर प्रारंभिक तौर पर बढ़ने से रोक दिया जाए तो वह मामले बढ़े अपराधों की शक्ल नहीं ले पाते. हमारी यह वसुधा दीदीयों तक आसानी से गांव की बेटियां अपनी बात या समस्या पहुंचा सकती हैं.
दरअसल, महिलाएं सीधा थाने या चौकी में आने में एक झिझक महसूस करती हैं, इसलिए हमें शुरुआती नतीजे भी बेहद उत्साहित करने वाले मिल रहे हैं. एसपी अगम जैन कहते हैं कि वसुधा दीदीयों के जरिए अब महिलाएं सूचनाएं देने लगी हैं. पुलिस कप्तान ने कहा कि जहां जरूरी होता है वहां अपराध कायम कर रहे हैं और जहां समझाइश की जरूरत है, वहां हमारी टीमें समझाइश से काम चला रही है.
महिलाओं के हक में काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता भारती सोनी कहती हैं, आदिवासी महिलाओं में एक झिझक होती है. कई बार वह प्रताड़ित होकर भी वह मौन रहती हैं. लेकिन अब पुलिस अगर वसुधा दीदी के माध्यम से गांव गांव तक पहुंची है तो निश्चित ही इसके दूरगामी परिणाम महिलाओं के हक में ही आएंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










