
हर गली में खुलेगी ये दुकान, PM मोदी ने कर दिया आज ऐलान... आपके पास भी कमाई का मौका?
AajTak
PM Jan Aushadhi Kendra : स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी को सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए ये स्थापित किए गए हैं. अब सरकार की योजना इन जन औषधि केंद्रों' की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की है.
भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने संबोधित करते हुए जन औषधि केंद्र को लेकर भी ऐलान किया. PM Modi ने सरकार का लक्ष्य बताते हुए कहा कि अब योजना देशभर में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की है. जेनरिक दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य को पूरा करने के साथ ही ये लोगों की कमाई का भी अच्छा जरिया बन रहे हैं.
नौ साल में खोले गए 9,884 केंद्र देश की जनता को सस्ते दामों पर बीमारी के इलाज के लिए दवा मुहैया कराने में जन औषधि केंद्रों बड़ी भूमिका निभा रहे हैं और इसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है. पहले सरकार की ओर से मार्च 2024 तक देशभर में 10,000 Jan Aushadhi Kendra स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया था, जो समय से पहले ही लगभग पूरा हो गया है. बीते दिनों संसद में अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंकड़े पेश करते हुए बताया था कि साल 2014 में देश में महज 80 केंद्र थे, लेकिन मोदी सरकार के बीते 9 साल के कार्यकाल के दौरान इन जन औषधि केंद्र की संख्या बढ़कर 9,884 हो गई है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बड़ी बात मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'अगर किसी को डायबिटीज हो जाता है, तो उसे करीब 3,000 रुपये मासिक खर्च करना पड़ता है. बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जिन दवाओं की कीमत 100 रुपये है, इन जन औषधि केंद्रों पर हम उन्हें महज 10 से 15 रुपये में उपलब्ध करा रहे हैं.' पीएम ने आगे कहा कि अब सरकार की योजना जन औषधि केंद्रों' की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की है. सभी के लिए सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए ये स्थापित किए गए हैं.
हर गली में खुलेंगे जन औषधि केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद अब देश की लगभग हर गली में जन औषधि केंद्र खुले हुए नजर आएंगे, क्योंकि सरकार अपना पुराना लक्ष्य तो पहले ही पूरा करने के करीब है और PM Modi ने पहले से डेढ़ गुना ज्यादा केंद्र स्थापित करने का टारगेट तय कर दिया है. लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने वाले ये जन औषधि केंद्र दरअसल, एक छोटे मेडिकल स्टोर की तरह ही होते हैं. इन्हें खोलने के लिए आवेदन के दौरान कुछ शर्तों को पूरा करना होता है, जिसके बाद आप इन केंद्रों को खोलकर मोटी कमाई कर सकते हैं.
कौन खोल सकता है जन औषधि केंद्र? Jan Aushadhi Kendra खोलने के लिए पात्रता की बात करें तो पहली कैटेगरी में कोई भी व्यक्ति, बेरोजगार फार्मासिस्ट, कोई डॉक्टर या रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर जन औषधि केंद्र खोल सकता है. दूसरी कैटेगरी में ट्रस्ट, एनजीओ, प्राइवेट हॉस्पिटल आदि आते हैं. तीसरी कैटेगरी में राज्य सरकारों की तरफ से नॉमिनेट की गई एजेंसियों को जन औषधि केंद्र खोलने का मौका मिलता है. प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के तहत एसी-एसटी और दिव्यांग आवदेकों को 50,000 रुपये तक की दवा एडवांस में दी जाती है. दुकान प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नाम से खुलती है.
इस काम को शुरू करने के लिए लाइसेंस जरूरी जन औषधि केंद्र खोलने के लिए सबसे पहले 'रिटेल ड्रग सेल्स' का लाइसेंस लेना पड़ता है. आप आधिकारिक वेबसाइट से इसका फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.कितनी होगी कमाई?जन औषधि केंद्र में दवाइयों की बिक्री पर 20 फीसदी तक का कमीशन मिलता है. इसके अलावा हर महीने होने वाली बिक्री पर 15 फीसदी का इंसेंटिव भी दिया जाता है. प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के तहत दुकान खोलने के लिए फर्नीचर और अन्य चीजों के लिए सरकार की तरफ से डेढ़ लाख रुपये तक की मदद मिलती है. बिलिंग के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर जैसी चीजों को खरीदने के लिए भी सरकार वित्तीय मदद करती है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












