
हर किसी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता, जहां जाना हो जाएं बीमा भारतीः नीतीश कुमार
AajTak
बिहार में जब से महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है, तभी से अलग-अलग तरह के विवाद सामने आ रहे हैं. अब बीमा भारती के बयान पर नीतीश कुमार ने लेसी सिंह का बचाव किया है.
बिहार में जब से महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है, तभी से अलग-अलग तरह के विवाद सामने आ रहे हैं. पहले आरजेडी के कोटे से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह पर विवाद चल रहा था और उसके बाद जेडीयू विधायक बीमा भारती ने अपनी ही पार्टी से मंत्री बनीं लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. बीमा भारती के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है. नीतीश ने बीमा भारती के बयान पर लेसी सिंह का बचाव किया है.
बीमा भारती के आरोपों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर किसी से मंत्री नहीं बनाया जा सकता है. सीएम नीतीश ने कहा कि हमने बीमा भारती को इतनी इज्जत दी, लेकिन बीमा भारती ने गलत बात की. पहले हम उन्हें प्रेम से समझाएंगे अगर फिर भी उनको समझ नहीं आएगा तो फिर जो उन्हें करना हो करें. बता दें कि बीमा भारती ने धमकी दी थी कि अगर नीतीश कुमार ने लेसी सिंह को कैबिनेट से नहीं हटाया तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगी और सीएम आवास के बाहर धरने पर भी बैठ जाएंगी.
लेसी सिंह पर लगाया वसूली और हत्या का आरोप
जनता दल यूनाइटेड (JDU) की विधायक बीमा भारती ने लेसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था. उन्होंने खाद्य और उपभोक्ता मामलों की मंत्री लेसी सिंह पर जबरन वसूली और हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया.
बीमा भारती ने दागी ट्रैक रिकॉर्ड के बाद भी लेसी को तीसरी बार मंत्री बनाने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, 'सीएम के बार-बार मंत्रिमंडल में शामिल करने से लेसी सिंह का मनोबल बढ़ रहा है. वह अधिकारियों को धमकाने, रंगदारी मांगने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करती हैं. लेसी अपने विरोधियों की हत्या करवाती हैं. सीएम की करीबी होने के कारण उनके अधीन काम करने वाले अधिकारी डर के साए में रहते हैं.'
बीमा और लेसी सिंह दोनों पूर्णिया से

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







