
हर्बल गुलाल बनाकर दूसरों की जिंदगी में रंग भर रहे हैं तिहाड़ जेल के ये कैदी
AajTak
तिहाड़ में बने 100 ग्राम हर्बल गुलाल की कीमत 50 रुपये है. वहीं हाथ धोने के लिए एक पीस साबुन की कीमत 50 रुपये है. इसके अलावा इन स्टॉल पर रूम फ्रेशनर, हैंड वॉश और शैम्पू भी सस्ते दाम में मिल जाएगा. ये सभी सामान जेल में बंद कैदी ही बना रहे हैं.
दिल्ली के तिहाड़ में सजा काट रहे कैदी अब दूसरों के जीवन में रंग भर रहे हैं. दरअसल तिहाड़ में बंद कैदी होली त्योहार के लिए हर्बल गुलाल बना रहे हैं. जिसे बाजार में आम लोगों को बेचा जा रहा है. जेल में बंद कैदी अपने इस काम से बेहद खुश हैं. डीजी तिहाड़ संदीप गोयल के मुताबिक जेल नम्बर 5 में आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों का सामान बनाने के लिए फैक्ट्री लगाई गई है. जिसमें जेल के ही कैदी काम करते हैं. हालांकि ऐसा भी नहीं है कि जेल में बंद सभी कैदी ऐसा कर पा रहे हैं. यह मौका 18 साल से 20 साल के कैदियों को ही दिया जा रहा है. हर्बल गुलाल बनवाने के पीछे मकसद ये है कि वो जेल में रह कर ही मेनस्ट्रीम से जुड़ सकें और जेल में बंद रहने के दौरान कमाई भी कर सकें. ताकि जब वो जेल से बाहर जाएं तो उनके पास अपनी खुद की और अपने परिवार की जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए जेब में पैसे भी हों.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







