
हरियाणा ADGP की खुदकुशी के पीछे रिश्वत कांड? शराब कारोबारी ने लगाया था 'मंथली' का आरोप
AajTak
हरियाणा पुलिस के सीनियर आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार की आत्महत्या से जुड़े मामले नया मोड़ आया है. खुदकुशी से कुछ पहले ही उनके गनमैन और PSO सुशील पर एक शराब कारोबारी ने रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया था. कारोबारी ने दावा किया था कि मुझे एडीजीपी दफ्तर बुलाकर मंथली मांगी गई थी.
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अफसर वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अब इस केस में बड़ा मोड़ आया है. हाल ही में एक शराब कारोबारी ने एडीजीपी के PSO सुशील पर ढाई लाख रुपये मंथली रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. कारोबारी का दावा है कि ये रकम एडीजीपी पूरन कुमार के नाम पर मांगी जा रही थी.
सूत्रों के मुताबिक, शराब कारोबारी प्रवीण बंसल ने रोहतक शहर के थाना में एडीजीपी के PSO सुशील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि सुशील ने उनसे 2.5 लाख रुपये की मासिक रिश्वत मांगी. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रोहतक पुलिस ने सुशील को गिरफ्तार कर दो दिन पहले कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
PSO ने पूरन का लिया था नाम
पुलिस जांच में सामने आया कि सुशील कुमार ने पूछताछ में अपने सीनियर वाई पूरन कुमार का नाम लिया. उसने स्वीकार किया कि उसने वाई पूरन कुमार के कहने पर मंथली की मांग की थी. इसके बाद रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में 2 दिन पहले एक FIR दर्ज हुई थी, जिसमें वाई पूरन कुमार का नाम भी सामने आया.
रोहतक पुलिस के सूत्रों का कहना है कि एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई थी, जिसमें गनमैन सुशील किसी कारोबारी से पैसों की बात कर रहा था. इसी आधार पर सुशील को गिरफ्तार किया गया था.
छुट्टी पर थे पूरन कुमार

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








