
हरियाणा: शादी समारोह के दौरान बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, लोग खाना-डांस छोड़कर भागे
AajTak
हरियाणा के पंचकूला बॉर्डर के पास जीरकपुर-शिमला रोड स्थित Aura Garden बैंक्वेट हॉल में शादी के दौरान भीषण आग लग गई. आग तेजी से फैलकर पास के Shekho Banquet Hall तक पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल कोई जनहानि की खबर नहीं है.
हरियाणा के पंचकूला बॉर्डर के पास स्थित जीरकपुर-शिमला रोड पर बने Aura गार्डन बैंक्वेट हॉल में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे हॉल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. लोग खाना और डांस छोड़कर भागने लगे.
शादी समारोह के दौरान मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार, हॉल के अंदर शादी का कार्यक्रम चल रहा था, तभी आग लग गई. धुआं फैलते ही मेहमानों में भगदड़ मच गई. लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. कई गाड़ियों और सजावट का सामान आग की लपटों में घिर गया.
पास के बैंक्वेट हॉल तक पहुंची आग आग इतनी भीषण थी कि Aura Garden के साथ लगते Shekho Banquet Hall तक लपटें पहुंच गईं. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
फायर ब्रिगेड की कार्रवाई जारी अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. किसी के हताहत होने की खबर फिलहाल नहीं है. नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.
स्थानीय प्रशासन मौके पर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. क्षेत्र में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लोगों को हॉल से दूर रखा है और राहत कार्य जारी हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








