
हरियाणा में नेताओं के निर्दलीय चुनाव लड़ने से बढ़ेंगी BJP की मुश्किलें? जानें क्या बोले शीर्ष नेता
AajTak
हरियाणा के मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. रंजीत चौटाला उन नौ मौजूदा विधायकों में शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए चौटाला ने घोषणा की है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.
हरियाणा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. पार्टी ने 9 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है और कई नए चेहरों को टिकट दिया है. इस बीच उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा के बाद भाजपा को बड़े पैमाने पर विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कई भाजपा नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
नाम न बताने की शर्त पर एक भाजपा पदाधिकारी ने कहा, "भाजपा नेताओं, समान विचारधारा वाले उम्मीदवारों या निर्दलीय उम्मीदवारों का चुनाव लड़ना पार्टी के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि इससे वोटों का बंटवारा होगा और सत्ता विरोधी लहर से लड़ने में मदद मिलेगी."
उन्होंने कहा, "अगर कोई भाजपा नेता निर्दलीय चुनाव लड़ता है तो यह पार्टी के लिए मददगार साबित होगा."
बता दें कि हरियाणा के मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. रंजीत चौटाला उन नौ मौजूदा विधायकों में शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए चौटाला ने घोषणा की है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.
सावित्री जिंदल को भी हिसार से भाजपा का टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी ने मौजूदा भाजपा विधायक और मंत्री कमल गुप्ता को मैदान में उतारा है. कुरुक्षेत्र से मौजूदा भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने अब निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने रोहतक में भाजपा नेताओं के निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के कई दावेदार हैं. सभी ने अपना बायोडाटा हमें भेजा है. हमने हर एक दावेदार से बात की है, लेकिन सिर्फ एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जा सकता है. यह भी जाहिर है कि अगर आपको टिकट नहीं मिलता है तो आपको बुरा लगता है, लेकिन मैं आपको बता दूं कि जमीनी स्तर पर भाजपा के खिलाफ कोई गुस्सा नहीं है. हम भाजपा के हर कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे पार्टी के हित में काम करें.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










