
हरियाणा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत, एक दर्जन घायल
AajTak
हरियाणा के दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच कावड़ियों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए. घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पहला हादसा कुरुक्षेत्र में हुआ जहां कार ने कांवड़ियों को कुचल दिया जबकि पानीपत में भी सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की जान चली गई.
हरियाणा के कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर कमोदा गांव के पास डाक कावड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. इस हादसे में 2 कावड़ियों की मौत हो गई जबिक 5 घायल हो गए .
जानकारी के मुताबिक पांचों घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से एलएनजेपी हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया. दो गंभीर कांवड़ियों को पीजीआई चंडीगढ़, एक को कल्पना चावला रेफर कर दिया गया. 2 कांवड़ियों को PGI अस्पताल रेफर किया गया है. दो को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में भर्ती कराया गया है.
डाक कावड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों पर उस समय कहर बरपा जब एक तेज रफ्तार कार सवार कावड़ियों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश करने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को दबोचा और पुलिस को सौंप दिया. बता दें कि सावन के महीने में इन दिनों कांवड़िए कांवड़ लेकर अपने गांव और शहर जा रहे हैं.
घटना को लेकर डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि कार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभी मामला दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि इससे पहले सोनीपत में सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की मौत हो गई थी.
सोनीपत से गुजरने वाले पानीपत रेवाड़ी नेशनल हाइवे पर चिढ़ाना गांव के पास पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी. हादसे में पिकअप गाड़ी में सवार 3 कावड़ियों की मौत हो गई जबकि 5 से 6 कावड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
मृतक और घायल कांवड़िए महेंद्रगढ़ के सुरेहती गांव के रहने वाले थे और हरिद्वार से गांव के लिए कावड़ लेकर निकले थे. जैसे ही सोनीपत पुलिस को हादसे की सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई भेज दिया. घायलों का इलाज कई निजी अस्पतालों में चल रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










