
हरियाणा में दलित वोटरों ने ऐसे खींच ली कांग्रेस के नीचे से जमीन | Opinion
AajTak
haryana election results: हरियाणा चुनाव में दलितों ने भी जाटों की ही तरह कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है. कांग्रेस की हार में हुड्डा-सैलजा तकरार की भी बड़ी भूमिका लगती है, और लगता है राहुल गांधी के आरक्षण पर बयान को जैसे बीएसपी नेताओं ने समझाया, हरियाणा के दलितों ने मान भी लिया.
हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा के समर्थकों के बीच सत्ता में वापसी का जो माहौल बना था, एग्जिट पोल ने भी बरकार रखा - लेकिन चुनाव नतीजों ने तो कांग्रेस नेतृत्व तक के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया है.
जरा सोचिये, अशोक तंवर ने आखिर क्या सोच कर घर वापसी का फैसला किया होगा. कांग्रेस छोड़कर पाला बदलते बदलते वो बीजेपी में पहुंच चुके थे. एक दिन दोपहर में बीजेपी के लिए वोट मांग रहे थे और शाम तक वो कांग्रेस में पहुंच गये.
कल्पना कीजिये अशोक तंवर पर क्या बीत रही होगी. क्या अशोक तंवर की तकलीफ भूपेंद्र सिंह हुड्डा या राहुल गांधी से कम होगी? कुमारी सैलजा की तो तकलीफ जरा अगल किस्म की है, हो सकता है, फिलहाल वो थोड़ी राहत भी महसूस कर रही हों - और हो सकता है अशोक तंवर भी कुमारी सैलजा वाली फीलिंग लाकर खुद को तसल्ली दे रहे हों.
कुमारी सैलजा और अशोक तंवर दोनो का कॉमन दुख है, और एक ही दुश्मन है हुड्डा परिवार. 2014 में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अशोक तंवर को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था, लेकिन 2019 आते आते भूपेंद्र सिंह हुड्डा अध्यक्ष तो नहीं बन पाये, लेकिन पार्टी पर काबिज तो हो ही गये - लेकिन हार की हैट्रिक लगा चुके हुड्डा को भी अब आलाकमान के किसी भी फैसले को फेस करने के लिए पहले से ही तैयार हो जाना चाहिये.
अगर हरियाणा में कांग्रेस को जीत हासिल हुई होती तो क्रेडिट अपनेआप राहुल गांधी को मिल जाता, लेकिन अब तो हार का ठीकरा सिर्फ और सिर्फ हुड्डा परिवार पर ही मढ़ा जाएगा. ताकत तो जीत से ही मिलती है, हार तो हर किसी को कमजोर कर देती है.
बहरहाल, मुद्दे की बात ये है कि कैसे हरियाणा में दलित समुदाय ने कांग्रेस के पैरों तले की जमीन खींच ली है, और क्यों?

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








