
हरियाणा में 'खाप पॉलिटिक्स' को समझिए... कितने खाप हैं, कौन प्रमुख चेहरे और किसका बिगाड़ेंगे चुनावी गेम?
AajTak
हरियाणा की सियासत खाप पॉलिटिक्स का जोर रहा है. खाप का समर्थन कभी जीत की गारंटी माना जाता था. 2014 के हरियाणा चुनाव में ये नैरेटिव टूटा और अब हालिया लोकसभा चुनाव के बाद ये फिर से प्रभावी हो गया है.
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में खाप पॉलिटिक्स की चर्चा तेज है. खाप के प्रमुख चेहरों से लेकर इनके समर्थन और विरोध का क्या, कैसे और कितना असर होगा, ये बिंदु भी चर्चा का हॉट टॉपिक बन गए हैं. इसकी वजह ये है कि सोनू अहलावत से लेकर आजाद पालवा तक चुनाव मैदान में उतर चुके हैं. बेरी सीट पर अहलावत खाप से जुड़ीं सोनू के साथ ही अमित अहलावत भी मैदान में हैं. 360 खाप महरौली के प्रमुख गोवर्धन सिंह भी बतौर निर्दलीय मैदान में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि हरियाणा चुनाव में खाप पॉलिटिक्स कितनी असरदार है, कितने खाप हैं और इसके प्रमुख चेहरे कौन हैं. लेकिन सबसे पहले बात खाप की.
खाप क्या है?
एक गोत्र या बिरादरी के गोत्र मिलकर खाप का गठन करते हैं. खाप कई गांवों को मिलाकर भी बनाए जाते हैं जो गांव-समाज के छोटे-मोटे विवादों का समाधान करने से लेकर किसी विषय पर सामूहिक राह का निर्धारण करने तक, निर्णायक भूमिका निभाते हैं. खाप का फैसला संबंधित गोत्र, बिरादरी या गांव के लिए अंतिम होता है और इसे सभी को मानना होता है. खाप पंचायतें कई तालिबानी फरमानों को लेकर विवादों में भी रही हैं लेकिन इनका अपना सामाजिक महत्व और स्थान है. जब किसी विषय पर सामूहिक निर्णय लेना होता है, तब सभी खाप मिलकर सर्वखाप बनाते हैं औरा इसका फैसला हर खाप मानता है.
कितने खाप और कौन प्रमुख चेहरे?
हरियाणा जाट बाहुल्य राज्य है और खाप इसकी पहचान से जुड़े हैं. सूबे में करीब 120 खाप हैं जिनमें सर्व खाप, महम चौबीसी, फोगाट खाप, सांगवान खाप, श्योराण, धनखड़, सतगामा, हवेली, मलिक, जाखड़, हुड्डा, कंडेला, बिनैन, गठवाला मलिक आदि प्रमुख हैं. कंडेला खाप के प्रमुख धर्मपाल कंडेला हैं तो वहीं सातबास खाप के बलवान सिंह मलिक. खाप पॉलिटिक्स में फोगाट खाप के प्रमुख बलवंत नंबरदार, सांगवान खाप की अगुवा सोमवीर सांगवान भी मजबूत स्थान रखते हैं.
खाप ने सरकारों को दिखाया है दम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










