हरियाणा: बीजेपी नेताओं की बैठक के खिलाफ किसानों का विरोध, पुलिस से झड़प, बैरिकेडिंग तोड़े
ABP News
हरियाणा के यमुनानगर में किसानों के एक समूह ने नए कृषि कानूनों को लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के विरोध में पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी.
हरियाणा के यमुनानगर में आज बीजेपी की जिला स्तरीय बैठक से पहले किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. किसानों ने अलग-अलग चौराहों पर मोर्चाबंदी करके बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और बीजेपी नेताओं की गाड़ियों को रोकने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए तो किसान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए. इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हुई. डीएसपी ने बताया, ''कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का यहां आगमन था और उनकी बैठक थी. स्थानीय विधायकों और मंत्रियों का भी यहां आना था. किसानों ने पहले ही कहा था कि हम इनका विरोध करेंगे और किसी भी कीमत पर ये कार्यक्रम नहीं होने देंगे."More Related News













