
हरियाणा: बंदिशों के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, टोक्यो ओलंपिक में हॉकी खेलेगी सोनीपत की बेटी निशा
AajTak
सोनीपत के कालूपुर गांव की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी निशा का चयन अब ओलंपिक में जाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में हो गया है और इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है.
हरियाणा के खिलाड़ियों का ओलंपिक में दबदबा रहा है , कुश्ती के बाद अब ओलंपिक में जाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में नौ खिलाड़ी हरियाणा की हैं जिनमें से तीन खिलाड़ी सोनीपत जिले की रहने वाली हैं. सोनीपत के कालूपुर गांव की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी निशा भी उनमें से एक हैं. उनका चयन ओलंपिक में जाने वाली भारतीय महिला टीम में हो गया है और इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है. परिवार में सबसे छोटी हैं निशा निशा का परिवार गांव कालूपुर में 25 गज के मकान में रहता है. निशा अपने चार भाइयों बहनों में सबसे छोटी हैं. उनकी तीन बहने हैं और एक भाई है. 2016 में निशा के पिता को पैरालाइज अटैक आ गया था, जिसके बाद परिवार के सामने दो वक्त की रोटी खाने तक के पैसे नहीं थे लेकिन परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और निशा के हौसले को कायम रखा और आज उसी हौसले के दम पर निशा ने ओलंपिक में जाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह बनाई.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










