
हरियाणा: नगर निकाय चुनाव के लिए 19 जून को मतदान, 22 जून को आएंगे नतीजे
AajTak
हरियाणा चुनाव आयोग ने शहरी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग के मुताबिक, 18 नगर परिषद और 31 नगर पालिकाओं में 19 जून को मतदान होगा. वहीं, नतीजे 22 जून को सुबह 8 बजे से आएंगे.
हरियाणा चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. चुनाव आयोग के मुताबिक, 18 नगर परिषद और 31 नगर पालिकाओं में 19 जून को मतदान होगा. वहीं, नतीजे 22 जून को सुबह 8 बजे से आएंगे. हरियाणा सरकार इन जगहों पर नगर निकाय चुनाव कराने पर सहमति दे चुका है.
हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि हरियाणा की 18 नगर परिषद और 31 नगर पालिकाओं में 19 जून को मतदान होगा. मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक होगा. 22 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी.
आज से आदर्श आचार संहिता लागू हरियाणा में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार 30 मई से 4 जून के बीच सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नामांकन करा सकेंगे. 6 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 7 जून को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. 7 जून को ही 3:00 बजे प्रत्याशियों को सिंबल दिया जाएगा.
इन 18 नगर परिषदों में होना है चुनाव
गोहाना, होडल, पलवल, सोहना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौल, फतेहाबाद और भिवानी.
इन 31 नगरपालिकाओं में भी होगा मतदान तरावड़ी, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पिहोवा, उचाना, महेंद्रगढ़, शाहाबाद, घरौंडा, सफीदों, गन्नौर, भूना, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, रतिया, बरवाला, समालखा, फिरोजपुर झिरखा, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानिया, इस्माइलाबाद, साढौरा, कुंडली, सीवन, बाढ़ड़ा और बादली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











