
हरियाणा: '...तो DSP ही नहीं और जवानों की जाती जान', चश्मदीद पुलिसवालों ने बयां की नूंह की आंखों देखी
AajTak
हरियाणा के नूंह में खनन माफिया ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना की जो आंखों देखी बताई, वो सुनकर आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
हरियाणा के तावडू (नूंह) में डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई जब मंगलवार को खनन माफिया पर रेड मारने गए तो डंपर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी गई. वह महज तीन महीने में नौकरी से रिटायर होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही ड्यूटी के दौरान उनकी जान चली गई.
इस मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, डंपर में तीन-चार लड़के बैठे थे. डंपर में पीछे वाली नंबर प्लेट नहीं थी. डंपर के आगे वाली नंबर प्लेट पर HR-74A लिखा था, बाकी नंबर नहीं लिखे थे. जब खनन माफिया ने डीएसपी को डंपर से कुचल दिया तो कुछ और पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे. पूरी वारदात उनकी जुबानी आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे.
पुलिसकर्मियों के मुताबिक, डीएसपी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SHO थाना सदर तावडू, ASI संजय कुमार, अंगरक्षक उमेश कुमार और गाड़ी चालक सरकारी गाड़ी से (संख्या- HR2708) अवैध खनन को रोकने पहुंचे तो पहाड़ पर 6 टायर वाला डंपर अवैध खनन के जरिए पत्थरों से भरा हुआ दिखाई दिया.
DSP सुरेंद्र बिश्नोई के आदेश पर उनकी गाड़ी चला रहे चालक ने डंपर का पीछा किया जिसमें कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी. डंपर चालक और उसमें बैठे तीन-चार युवक पहाड़ी पर चढ़ गए.
पुलिसकर्मियों ने बताया, हमारी गाड़ी भी रुक गई और DSP साहब गाड़ी से उतर कर डंपर चालक और अन्य लड़कों को पकड़ने के लिए डंपर के बराबर में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने देखा कि डंपर के आगे नंबर प्लेट पर HR4A लिखा हुआ था और अन्य नंबर गायब थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












