
हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट
AajTak
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 31 प्रत्याशियों के नाम हैं. पार्टी ने रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से मैदान में उतारा है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, राव दान सिंह को महेंद्रगढ़, आफताब अहमद को नूंह, उदय भान को होडल और बादली से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स को टिकट दिया गया है.
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 31 प्रत्याशियों के नाम हैं. पार्टी ने रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से मैदान में उतारा है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, राव दान सिंह को महेंद्रगढ़, आफताब अहमद को नूंह, उदय भान को होडल और बादली से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स को टिकट दिया गया है.
जुलाना विधानसभा से कांग्रेस ने विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है. ऐसे में विनेश के मैदान में आ जाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यहां से 2019 में जजपा के नेता अमर जीत डांडा ने चुनाव लड़ा था और 61942 वोट हासिल किए थे और बीजेपी को 37749 वोट मिले थे और जजपा ने 24193 वोटों से जीत हासिल की थी.
जजपा पार्टी ने 2019 में विधानसभा का ताला खोलने का काम किया था और साढ़े चार साल बीजेपी के साथ गठबंधन में राज किया और जजपा के नेता दुष्यंत चौटाला उप मुख्य मंत्री बने. लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मोहन लाल बड़ोली को जुलाना विधानसभा से 25 हजार वोट के करीब से हार का सामना करना पड़ा था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










