
हरियाणा के ADGP वाई एस पूरन ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी हैं IAS अधिकारी
AajTak
हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और वर्तमान में एडीजीपी पद पर तैनात वाई एस पूरन ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पूरन की पत्नी एक आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल जापान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सैनी के साथ हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और वर्तमान में एडीजीपी पद पर तैनात वाई एस पूरन ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पूरन की पत्नी एक आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल जापान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सैनी के साथ हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के पुलिस विभाग में वरिष्ठ पद पर तैनात ADGP वाई एस पूरन ने चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, यह घटना सेक्टर 11 में हुई. फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.
जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी हैं और इस समय जापान में मुख्यमंत्री सैनी के साथ कार्यरत हैं. प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है. मौके पर ADGP पूरन के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस अधिकारी घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं.
इस घटना ने पुलिस विभाग और राज्य प्रशासन में शोक की लहर दौड़ा दी है. ADGP पूरन को उनके काम और ईमानदारी के लिए जाना जाता था। उनकी अचानक मौत से विभाग में गंभीर स्तब्धता फैली है. अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। सभी संभावित पहलुओं की जांच कर घटना का निष्पक्ष खुलासा किया जाएगा।
पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच के निष्कर्ष का इंतजार करें।

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










