
हरियाणा की जिस सियासी पिच पर वीरेंद्र सहवाग ने की 'बल्लेबाजी', जानिए उस सीट का हाल
AajTak
हरियाणा की तोशाम वही सीट है जहां पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग कांग्रेस कैंडिडेट अनिरुद्ध चौधरी के लिए चुनाव प्रचार किया था. तोशाम सीट पर इस बार करीब 62 फीसदी मतदान हुआ था.
हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज नतीजे आने शुरू हो गए हैं. राज्य की तोशाम सीट पर वोटों की गिनती चल रही है. यहां फिलहाल भाजपा की श्रुति चौधरी, कांग्रेस के अनिरूद्ध चौधरी से 2610 वोटों से आगे चल रही हैं. श्रुति को अब तक 32816 वोट मिले हैं. तोशाम, राज्य की चर्चित सीटों में शामिल है जहां भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी के लिए चुनाव प्रचार किया था.
चुनावी रण में चचेरे भाई- बहन में टक्कर
इस सीट पर एक ही राजनीतिक परिवार के दो सदस्य अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं. तोशाम सीट से बीजेपी ने पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती और किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने बंसीलाल के पोते श्रुति के चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को मैदान में उतारा है.अनिरुद्ध और श्रुति दोनों बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी हैं.
ये भी पढ़ें- हुड्डा-विनेश-सावित्री जिंदल आगे, दुष्यंत चौटाला छठे नंबर पर... हरियाणा में VIP सीटों का हाल
अब तक बंसीलाल की विरासत को किरण चौधरी ने संभालकर रखा था. वो लगातार पांच बार तोशाम सीट से चुनकर विधानसभा पहुंचीं. लेकिन अनिरुद्ध के मैदान में उतरने के बाद इस बार का मुकाबला टक्कर का है.
LIVE

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








