हरियाणाः प्रेम विवाह से खफा पिता ने बेटी को जन्मदिन के बहाने घर बुलाया, अपहरण के बाद की हत्या
AajTak
हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर एक पिता अपनी बेटी के प्रेम विवाह से खफा हो गया कि उसने बेटी को मौत के घाट उतार दिया और शव को नहर में फेंक दिया.
हरियाणा के सोनीपत से एक हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर पिता अपनी बेटी के प्रेम विवाह से इतना नाराज हो गया कि उसने बेटी को मौत के घाट उतार दिया और शव को मेरठ के पास गंगनहर में फेंक दिया. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है. यह मामला राई थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर का है. मौत से पहले लड़की का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने कहा था कि अगर उसकी मौत हो जाती है तो इसके जिम्मेदार उसके पिता, भाई और उसके दोस्त होंगे. इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस उसकी निशानदेही पर शव को गंगनहर से तलाशने में जुट गई है. बता दें, लड़की के पति ने उसके पिता विजयपाल और रिश्तेदारों सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें उसने कहा था कि जन्मदिन मनाने के बहाने से दोनों को बुलाया था और वो कुछ दूर खड़ा हो गया था. इसके बाद थाने के सामने से ही उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










