हरदोई: पुलिस कोतवाली के सामने साले-बहनोई में मारपीट, दंगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ABP News
सुलह समझौता को लेकर पति पत्नी व उनके परिजनों के बीच जमकर हाथापाईहंगामा मारपीट देख दौडकर पुलिस कर्मियों ने सुलझाया विवादशाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले है दोनों पक्ष
हरदोई: उत्तर प्रदेश में हरदोई के शाहाबाद कोतवाली के सामने मामूली बात पर पति और पत्नी दोनों परिवार के बीच दंगल हो गया. उनके परिजनों के बीच सुलह समझौता से पहले ही कोतवाली गेट पर जमकर मारपीट हो गयी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और निरोधात्मक कार्रवाई में लग गयी है.
पति-पत्नी, उनके परिजनों के बीच मारपीट और हंगामे का यह मामला शाहाबाद कोतवाली गेट का है. शाहजहांपुर जनपद के हथौड़ा चौराहा निवासी रामकिशोर ने अपनी पुत्री किरण की शादी शाहाबाद कोतवाली के ग्राम सिकंदरपुर कल्लू निवासी विमलेश के साथ की थी. रामकिशोर ने बताया है कि विमलेश नशे का आदी है और इसी के चलते वह उसकी पुत्री किरण को आए दिन मारता पीटता है. बताया कि एक सप्ताह पहले ही उसने अपनी पुत्री को मायके बुला लिया था जिसके बाद विमलेश सोमवार को अपने 8 माह के बच्चे को चुपके से शाहजहांपुर से ले आया था.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












