
हरदोई: चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, अबतक दो दर्जन से अधिक बच्चों को निकाला गया
AajTak
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को बच्चों के एक निजी अस्पताल में आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी, लेकिन धुएं ने ऊपरी मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया. मरीजों को बचाने के लिए लोगों ने सीढ़ियों से और यहां तक कि धोती की रस्सी बनाकर नीचे उतारा.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को बच्चों के एक निजी अस्पताल में आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी, लेकिन धुएं ने ऊपरी मंजिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया. मरीजों को बचाने के लिए लोगों ने सीढ़ियों से और यहां तक कि धोती की रस्सी बनाकर नीचे उतारा.
सीढ़ी लगाकर और धोती बांधकर नीचे उतारा गया आग लगने की घटना के दौरान करीब दो दर्जन बच्चे अस्पताल में भर्ती थे, इसके अलावा तमाम उनके तीमारदार भी अस्पताल में मौजूद थे. अस्पताल की नीचे वाली मंजिल पर लोग आसानी से बाहर आ गए, लेकिन दूसरी मंजिल पर मौजूद मरीज और तीमारदारों को सीढ़ी लगाकर और धोती बांधकर नीचे उतारा गया. कुछ गंभीर बच्चों को दूसरे अस्पताल में भेजा गया, जबकि कुछ अस्पताल के बाहर ही मौजूद थे.
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने बेसमेंट में लगी आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस दौरान आग लगने से अफरातफरी का माहौल बना रहा. आग लगने के दौरान अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र की नाकामी की भी पोल खुल गई. गनीमत थी आग बेसमेंट में ही रही. अगर बढ़ती तो बड़ा हादसा हो जाता.
बेसमेंट में रखे बैटरी और बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग बता दें कि बुधवार शाम करीब चार बजे अचानक बेसमेंट में रखे बैटरी और बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जिससे निकला धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गया और पूरा अस्पताल गैस चैंबर बन गया. इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा और आपात इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर आग लगने के बाद इतनी देर तक धुआं कैसे फैलता रहा और मरीजों के निकासी व्यवस्था क्यों विफल रही? यह तो गनीमत रही कि आग बेसमेंट से ऊपर नहीं बढ़ी, नहीं तो स्थिति काफी भयावाह भी हो सकती थी. अस्पताल प्रशासन ने कुछ गंभीर बच्चो को तत्काल दूसरे अस्पताल में एम्बुलेंस के जरिये शिफ्ट किया, जबकि कुछ मरीज अस्पताल के बाहर बैठे अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते नजर आए.
अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज शाम 4:00 बजे कीर्ति कृष्णा हॉस्पिटल नघेटा रोड हरदोई पर हमें आग की सूचना मिली. तत्काल हमने फायर स्टेशन सदर से एक फायर टेंडर घटना स्थल की ओर रवाना किया और प्रभारी फायर स्टेशन पहुंचे. उन्होंने कहा कि आग को कंट्रोल कर लिया गया. कोई जनहानि नहीं हुई. बच्चे सुरक्षित हैं, सबको बाहर निकाल लिया गया है.
अस्पताल प्रशासन ने क्या कहा? अस्पताल प्रशासन की ओर से अपर्णा गुप्ता ने घटना को लेकर जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि आग लगते समय वह नीचे ऑफिस में थीं और वहां काम कर रही थीं, तभी अचानक धुआं उठता दिखाई दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










