
'हम मंगल और शुक्र तक जाने में सक्षम, लेकिन...', इसरो चीफ एस सोमनाथ का बयान
AajTak
इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 के बाद अगले मिशन के बारे में गुड न्यूज दी है. उन्होंने कहा कि इसरो का अगला टारगेट आदित्य एल-1 मिशन को लॉन्च करने का है. जल्द ही तारीख की घोषणा की जाएगी. उन्होंने चंद्रयान-3 के बारे में खबर दी. सोमनाथ ने कहा, लैंडर और रोवर सही तरीके से काम कर रहे हैं.
चंद्रयान- 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बेहद उत्साहित है. अंतरिक्ष एजेंसी एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है. इसरो चीफ एस सोमनाथ ने शनिवार को बताया कि अब सितंबर के पहले सप्ताह में आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. जल्द तारीख की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा कि इसरो का अगला टारगेट इसकी लॉन्चिंग करना है.
एस सोमनाथ ने कहा, भारत अधिक अंतरग्रहीय मिशन ( Interplanetary Mission) शुरू करने में सक्षम है. इसरो का उद्देश्य अंतरिक्ष क्षेत्र के विस्तार के जरिए देश की समग्र प्रगति का हिस्सेदार बनना है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के बारे में दीर्घकालिक दृष्टिकोण है और इसरो इसे लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मून मिशन की कामयाबी के बाद शनिवार शाम एस सोमनाथ पहली बार केरल की राजधानी तिरुनंतपुरम पहुंचे थे.
'चंद्रयान-3 की 100 प्रतिशत सफलता पर फोकस'
इसरो चीफ ने चंद्रयान-3 को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ सॉफ्ट लैंडिंग ही नहीं, बल्कि चंद्रयान-3 के सभी पहलू 100 प्रतिशत सफल रहें, इस पर फोकस है. उन्होंने कहा कि पूरे देश को इस पर गर्व है और हमें समर्थन मिल रहा है. सोमनाथ ने कहा- वो और उनके सहयोगी इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धि का हिस्सा बनकर खुश और गौरवान्वित हैं. उन्होंने लोगों से भविष्य के प्रयासों में भी समर्थन जारी रखने का अनुरोध किया.
'अंतरिक्ष के क्षेत्र में विस्तार करने की जरूरत'
उन्होंने कहा, हम चंद्रमा, मंगल या शुक्र तक और ज्यादा यात्रा करने में सक्षम हैं. लेकिन, इसके लिए हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाना होगा. इसके साथ ही ज्यादा निवेश भी करना होगा. उन्होंने कहा, देश की समग्र प्रगति में योगदान देते हुए हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र का और विस्तार होना चाहिए और यही इसरो का उद्देश्य है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






