
'हम पश्चिमी देशों की तरह नहीं', अविवाहिता ने सेरोगेसी से मां बनने की जताई इच्छा, याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
AajTak
सरोगेसी रेगुलेशन एक्ट के मुताबिक, केवल वे महिलाएं जो विधवा या तलाकशुदा हैं और जिनकी उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच है, सरोगेसी करा सकती हैं. इसका मतलब यह है कि अविवाहित महिला को सरोगेसी के जरिए मां बनने की इजाजत नहीं है. महिला ने इसी एक्ट को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी.
सुप्रीम कोर्ट ने सरोगेसी के जरिए मां बनने की 44 वर्षीय सिंगल वूमन की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि देश में शादी व्यवस्था की रक्षा और संरक्षण किया जाना चाहिए. कोर्ट पश्चिमी देशों के मॉडल का अनुसरण नहीं कर सकती, जहां बच्चे शादी के बिना भी पैदा होते हैं. जस्टिस बीवी नागरथाना और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि अकेली महिला का बिना शादी के बच्चे को जन्म देना भारतीय समाज के नियम के बजाय अपवाद है.
दरअसल, सरोगेसी रेगुलेशन एक्ट के मुताबिक, केवल वे महिलाएं जो विधवा या तलाकशुदा हैं और जिनकी उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच है, सरोगेसी करा सकती हैं. इसका मतलब यह है कि अविवाहित महिला को सरोगेसी के जरिए मां बनने की इजाजत नहीं है.
अदालत ने 44 वर्षीय सिंगल वूमन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, "यहां शादी व्यवस्था में मां बनना एक आदर्श है. शादी के बिना मां बनना कोई आदर्श नहीं है. हम इसके बारे में चिंतित हैं. हम बच्चे के कल्याण के दृष्टिकोण से बात कर रहे हैं. ऐसा करने से शादी व्यवस्था देश में बचेगी या या नहीं? हम पश्चिमी देशों की तरह नहीं हैं. शादी की व्यवस्था को संरक्षित किया जाना चाहिए. आप हमें रूढ़िवादी करार दे सकते हैं और हम इसे स्वीकार करते हैं.''
बता दें कि याचिकाकर्ता एक मल्टीनेशल कंपनी के लिए काम करती है और उन्होंने सरोगेसी (रेगुलेशन) एक्ट की धारा 2(एस) की वैधता को चुनौती देने के लिए शीर्ष न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.
पीठ ने महिला को गोद लेने का सुझाव दिया. हालांकि उनके वकील ने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि इसके लिए वेटिंग पीरियड बहुत लंबा है. कोर्ट ने कहा, "44 साल की उम्र में सरोगेट बच्चे को पालना और बड़ा करना मुश्किल होता है. आपको जीवन में सब कुछ नहीं मिल सकता. याचिकाकर्ता अकेला रहना पसंद करता है. हम समाज और शादी व्यवस्था के बारे में भी चिंतित हैं. हम पश्चिम जैसे नहीं हैं, जहां कई बच्चे अपनी मां और पिता के बारे में नहीं जानते हैं. हम नहीं चाहते कि बच्चे अपने माता-पिता के बारे में जाने बिना यहां घूमें.''

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










