
'हम तैयार हैं, मना उन्होंने किया...',T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बायकॉट ड्रामे पर सूर्यकुमार यादव की दो टूक
AajTak
T20 वर्ल्ड कप से पहले मुंबई में हुई कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने भारत का रुख साफ किया. सूर्या ने कहा कि भारत ने खेलने से कभी इनकार नहीं किया है. वहीं अफगानिस्तान, इंग्लैंड, नेपाल और स्कॉटलैंड के कप्तानों ने भी टूर्नामेंट को लेकर अपनी सोच साझा की.
T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर जारी अनिश्चितता पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ और दो टूक बयान दिया है. मुंबई में गुरुवार को हुई T20 वर्ल्ड कप कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा कि भारत का रुख पूरी तरह स्पष्ट है और टीम ने कभी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया.
सूर्यकुमार यादव ने कहा- पाकिस्तान को लेकर हमारा माइंडसेट बिल्कुल साफ है. हमने कभी उनके खिलाफ खेलने से मना नहीं किया. उन्होंने ही खेलने से इनकार किया है. हमारी फ्लाइट्स बुक हैं, हम जा रहे हैं. हमारे फिक्सचर तैयार हैं. पहले USA से खेलेंगे उसके बाद दूसरे मैच खेलेंगे, फिर हम कोलंबो जाएंगे.
सूर्या का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. भारतीय कप्तान के इस बयान से साफ हो गया है कि टीम इंडिया किसी भी तरह की अनिश्चितता से प्रभावित नहीं है और पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है.IPL खेलने से सभी टीमों को हुआ फायदा: राशिद खान अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि भारत में आईपीएल खेलने की वजह से सिर्फ अफगान खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि सभी टीमों को फायदा मिला है. उन्होंने कहा- सभी टीमों के खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे हैं, इसलिए यह फायदा सिर्फ अफगानिस्तान तक सीमित नहीं है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राशिद ने यह भी कहा कि अब अफगानिस्तान से उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी हैं और हर टीम के पास 4–5 मैच विनर खिलाड़ी हैं.
ये वर्ल्ड कप हमारे लिए ऐतहासिक: रोहित पौडेल नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने इस वर्ल्ड कप को अपनी टीम के लिए ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा-हम 20 साल से ज्यादा समय बाद वर्ल्ड कप खेल रहे हैं. यह हमारे लिए बहुत बड़ा मौका है. अगली पीढ़ी इससे प्रेरित होगी और उम्मीद है कि हम उन्हें कुछ खास दे पाएंगे. रोहित ने यह भी कहा कि हाल के समय में नेपाल बड़े टीमों को कड़ी टक्कर दे रहा है और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है.
ओस वर्ल्ड कप में एक्स फैक्टर: हैरी ब्रूक इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अनिश्चित हालात पर ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचते हुए कहा कि टीम प्रक्रिया पर फोकस कर रही है. उन्होंने कहा-हमें मौजूदा पल में रहना है और देखना है कि अगले कुछ हफ्तों में हम कहां पहुंचते हैं. हमारी कोशिश सिर्फ प्रक्रिया पर टिके रहने की है. अंग्रेज कप्तान ने यह भी माना कि भारत की पिचों पर बड़े स्कोर बन सकते हैं. उन्होंने कहा- भारत में कई ऐसे मैदान हैं जहां 300 रन बन सकते हैं. कप्तान के तौर पर जरूरी है कि आप खेल को थोड़ा स्लो करें और शांत रहें. ओस भी एक फैक्टर हो सकती है.
इस फॉर्मेट में हर टीम खतरनाक: रिची बेरिंगटन स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने कहा कि मौजूदा क्रिकेट में हर टीम खतरनाक है और किसी को हल्के में नहीं लिया जा सकता.उन्होंने कहा- हर टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले मैच जिता सकते हैं. किसी एक टीम को चुनना मुश्किल है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











