
'हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री कश्मीर आएं', अनंतनाग की जुड़वां बहनों ने PM मोदी को दिया घाटी आने का न्योता
AajTak
अनंतनाग जिले की आठ साल की जुड़वां बहनों जैनब और जैबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कश्मीर आने का आग्रह किया है. उन्होंने घाटी की खूबसूरती देखने और बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की. दोनों ने फलों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की भी मांग की.
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अनंतनाग जिले की जुड़वां बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाटी आने का न्योता दिया. दोनों बहनों ने पीएम से घाटी की खूबसूरती देखने और बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की.
कोकरनाग इलाके की आठ साल की जुड़वां बहनें जैनब और जैबा को बीजेपी नेता रविंदर रैना से बातचीत करते हुए रिकॉर्ड किया गया. रविंदर रैना जब हाल ही में भूस्खलन से हाइवे बंद होने के कारण भारी नुकसान झेल चुके बागवानी व्यापारियों से मिलने जबलीपोरा फ्रूट मंडी पहुंचे थे, तभी दोनों बच्चियों ने उनसे अपनी बात कही.
'हम चाहते हैं कि पीएम मोदी कश्मीर आएं'
जैनब ने कहा, 'हम चाहते हैं कि पीएम मोदी कश्मीर आएं क्योंकि कश्मीर बहुत खूबसूरत है. उनकी यात्रा से घाटी की खूबसूरती और भी बढ़ जाती.' इस दौरान वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे. उसने आगे कहा, 'हमारा कश्मीर खूबसूरत है.'
जब रविंदर रैना ने पूछा कि क्या वे पीएम मोदी से मिलना चाहती हैं, तो बच्चियों ने कहा- हां. जैनब ने कहा, 'हम चाहते हैं कि वे हमारे कश्मीर आएं, चाहे गर्मियों में आएं या सर्दियों में. हम उनसे एक बार फिर अनुरोध कर रहे हैं.'
बच्चियों ने की फलों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की मांग जैबा ने कहा, 'हमने बहुत नुकसान झेला है. हमारा पुल बारिश में बह गया. सेब व्यापारियों और बाग मालिकों को भारी नुकसान हुआ है.' दोनों बच्चियों ने इलाके में फलों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की भी मांग की. उनमें से एक ने कहा, 'यहां एक ऐसी जगह होनी चाहिए जहां फल रखे जा सकें.'

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









