
'हम ऐसे ही कुछ मांगने नहीं आए हैं', बोले दिल्ली में अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक
AajTak
सोनम वांगचुक फिर से दिल्ली में धरने पर बैठे हैं और उन्होंने नेताओं से बातचीत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. उनकी मुख्य मांग है कि लद्दाख को छठी अनुसूची के अंतर्गत शामिल किया जाए. वांगचुक ने खुद को किसी राजनेता के बजाय पर्यावरणविद के रूप में प्रस्तुत किया है. उनका कहना है कि यह आंदोलन लद्दाख के लोगों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











