
'हम अभी भी बातचीत कर रहे', भारत पर 25% टैरिफ और जुर्माना लगाने के बाद बोले ट्रंप
AajTak
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने ब्रिक्स (BRICS) संगठन को लेकर भी भारत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह संगठन अमेरिका विरोधी है और डॉलर की ताकत को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स एक ऐसा समूह है जो अमेरिका के खिलाफ खड़ा है और भारत उसका हिस्सा है. यह डॉलर पर सीधा हमला है और हम ऐसा नहीं होने देंगे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माना लगाने का ऐलान किया है. इसके बावजूद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है. व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जो सबसे ज्यादा टैरिफ लगाते हैं, और यही वजह है कि अमेरिका के साथ उसका व्यापार सीमित रहा है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका नए टैरिफ पर भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है, इस पर ट्रंप ने कहा कि हम अभी उनसे बात कर रहे हैं. देखते हैं क्या होता है.
ट्रंप ने कहा कि भारत हमारा दोस्त है, लेकिन वह हमसे बहुत कम सामान खरीदता है, जबकि हम उनसे बहुत सामान खरीदते हैं. उनके टैरिफ काफी ज्यादा हैं, कई मामलों में 100% से लेकर 175% तक हैं. अब वे इन्हें घटाने को तैयार हैं.ये भी पढ़ें- US का भारत पर टैरिफ बम! निर्यात पर क्या पड़ेगा असर, कौन से सेक्टर्स होंगे प्रभावित... जानें हर सवाल का जवाबट्रंप का ब्रिक्स देशों पर हमला, भारत पर भी निशाना साधा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने ब्रिक्स (BRICS) संगठन को लेकर भी भारत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह संगठन अमेरिका विरोधी है और डॉलर की ताकत को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स एक ऐसा समूह है जो अमेरिका के खिलाफ खड़ा है और भारत उसका हिस्सा है. यह डॉलर पर सीधा हमला है और हम ऐसा नहीं होने देंगे.
पीएम मोदी को बताया दोस्त ट्रंप ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी मेरे मित्र हैं, लेकिन वे हमारे साथ व्यापार के लिहाज से ज़्यादा कुछ नहीं करते. वे हमें बहुत कुछ बेचते हैं, लेकिन हम उनसे कुछ नहीं खरीदते. जानते हैं क्यों? क्योंकि टैरिफ़ बहुत ज़्यादा है. उन्होंने कहा कि भारत टैरिफ़ कम करने को तैयार है,लेकिन देखते हैं क्या होता है. हमारी भारत से बातचीत जारी है, यह देखना दिलचस्प होगा कि परिणाम क्या रहता है. हमारे बीच कोई समझौता हो या हम उनसे कोई खास टैरिफ़ वसूलें, इससे ज़्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ता.ये भी पढ़ें- अब India-US ट्रेड डील खत्म? भारत को क्यों किया टारगेट... जानें ट्रंप के 25% टैरिफ के मायनेभारत-रूस संबंध भी ट्रंप को नहीं आ रहे रास
इसके अलावा ट्रंप ने भारत की रूस से ऊर्जा और सैन्य उपकरणों की खरीद पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया रूस से यूक्रेन में युद्ध रोकने की मांग कर रही है, भारत अब भी रूस से बड़ी मात्रा में तेल और हथियार खरीद रहा है. उन्होंने Truth Social पर पोस्ट कर कहा कि भारत ने हमेशा रूस से ही हथियार खरीदे हैं और वह रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार है. ऐसे में 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माना लगेगा.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.






