
'हमें तोड़ने की कोशिश करोगे तो सिर तोड़ देंगे', उद्धव ठाकरे का शिंदे और बीजेपी पर पलटवार
AajTak
उद्धव ने कहा कि अगर आप (एकनाथ शिंदे और भाजपा) 'मर्द की औलाद' हैं तो ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और पुलिस को एक तरफ रख दें और हमारे साथ लड़ें. हम आपको दिखाएंगे कि असली शिवसेना कौन सी है.
महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर तीखा पलटवार किया है. उद्धव ने कहा कि अगर आप (एकनाथ शिंदे और भाजपा) 'मर्द की औलाद' हैं तो ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और पुलिस को एक तरफ रख दें और हमारे साथ लड़ें. हम आपको दिखाएंगे कि असली शिवसेना कौन सी है. इतना ही नहीं, उद्धव ने कहा कि आप हमें तोड़ने की कोशिश करेंगे, तो हम आपका सिर तोड़ देंगे.
इससे पहले सूबे के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने 'ऑपरेशन टाइगर' के आरोपों को लेकर कहा था कि शेर की खाल पहनकर कोई शेर नहीं हो सकता, उसके लिए शेर का कलेजा होना चाहिए. मेरे काम से प्रभावित होकर सभी पार्टियों के लोग मुझसे मिलते रहते हैं. इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. शिंदे ने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री था, तब भी मेरे आवास 'वर्षा' के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते थे. आज भी हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. उन्होंने कहा कि ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है.
शिंदे ने कहा कि भिवंडी, कल्याण और ठाणे जिलों से उद्धव गुट की शिवसेना (UBT) के कई पदाधिकारी आज हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं. लोगों को शिवसेना पर भरोसा है. हम सुनिश्चित करेंगे कि जो लोग घर पर बैठे हैं, वे घर पर ही रहें. जब वे हारते हैं, तो वे EVM को दोष देते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










