
हमीरपुर के कार्यक्रम में विक्रमादित्य ने दिखाई अनुराग-गडकरी से करीबी, फिर उठे सवाल
AajTak
हिमाचल कांग्रेस में जारी रार के बीच हमीरपुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान विक्रमादित्य सिंह की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर से करीबी नजर आई. इसे लेकर अब फिर सवाल उठने लगे हैं.
हिमाचल कांग्रेस में जारी रार के बीच मंगलवार को हमीरपुर में अलग ही नजारा दिखा. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम था. स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर के साथ ही हिमाचल सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ मंच पर नजर आए. वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल के परिवार की सियासी अदावत जगजाहिर रही है लेकिन मंगलवार को दोनों परिवारों की युवा पीढ़ी के बीच जिस तरह की ट्यूनिंग गडकरी के कार्यक्रम में मंच पर नजर आई, ताजा परिस्थितियों में इसने नई चर्चा को जन्म दे दिया है.
कार्यक्रम में कांग्रेस नेतृत्व को तेवर दिखा रहे विक्रमादित्य अलग अंदाज में नजर आए. विक्रमादित्य ने अपने संबोधन की शुरुआत अनुराग ठाकुर को बड़ा भाई बताकर की, नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की और अंत में भारत माता की जय के नारे भी लगाए. अनुराग ठाकुर ने जब बोलना शुरू किया तब विक्रमादित्य के भारत माता की जय वाले नारे को लेकर कहा भी कि नारा सही जगह पर लगाया है. विक्रमादित्य ने हिमाचल के विकास को सामूहिक जिम्मेदारी बताया और विकास परियोजनाओं के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार भी व्यक्त किया.
विक्रमादित्य ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल को आगे ले जाने के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया और यह भी जानकारी दी कि दिल्ली में भी मुलाकात के दौरान प्रदेश के रुके हुए विकास कार्य पूरे करने का आश्वासन दिया गया है. इससे पहले विक्रमादित्य एनआईटी परिसर से कार्यक्रम स्थल दोसड़का तक केंद्रीय मंत्री गडकरी और अनुराग ठाकुर के साथ एक ही गाड़ी में पहुंचे. विक्रमादित्य एनआईटी परिसर से अपनी गाड़ी से आयोजन स्थल के लिए निकल रहे थे लेकिन गडकरी ने उन्हें इशारे से बुलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया.
यह भी पढ़ें: 'हिमाचल का सेवक...' CM सुक्खू से रार के बीच विक्रमादित्य सिंह ने बदली FB-इंस्टाग्राम प्रोफाइल
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में मची कलह के बीच विक्रमादित्य ने जिस तरह अनुराग ठाकुर और नितिन गडकरी के साथ करीबी दिखाई, उसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं. चर्चा इसे लेकर भी हो रही है कि विक्रमादित्य की यह करीबी निकट भविष्य में बड़े सियासी उलटफेर की आहट तो नहीं? दरअसल, विक्रमादित्य ने सुक्खू सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली पहुंचकर प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी. दो दिन मैराथन मुलाकात के बाद विक्रमादित्य को दिल्ली से खाली हाथ ही शिमला लौटना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: 'लोकसभा चुनाव तक हिमाचल में नहीं बदलेगा CM', विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस की दो टूक

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








