
हमीदिया अस्पताल में आग से नवजातों की मौत, दिल्ली में डेंगू का प्रकोप, देखें आज सुबह
AajTak
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आग लगने से कल रात 4 नवजातों की जान चली गई. जिस वार्ड में आग लगी वहां 40 नवजात भर्ती थे. आग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं. जिनके बच्चे अस्पताल में भर्ती थे उनका बेहद बुरा हाल था. उन्हें ये तक पता नहीं चल पा रहा था कि उनके बच्चे की हालत क्या है. वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली पर दोतरफा मार पड़ रही है. प्रदूषण से बेहाल दिल्ली को डेंगू के डंक ने बीमार कर दिया है. कोरोना फिलहाल काबू में है मगर डेंगू बेकाबू होता जा रहा है. महज हफ्ते भर में दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या 11 सौ के पार चली गई है. देखें आज सुबह.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










