
हमास बंधक छोड़ेगा, इजरायल पीछे हटेगा... सीजफायर पर हो गई डील, गाजा में जश्न
AajTak
समझौते के तहत युद्धविराम के लागू होते ही इजरायल और हमास दोनों को अपनी सैन्य गतिविधियां रोकनी होंगी. इजरायल गाजा से आंशिक रूप से अपनी सेना वापस बुलाएगा, जबकि हमास उन सभी 20 जीवित इजरायली बंधकों को 72 घंटे के भीतर रिहा करेगा, जो 2023 में हुए हमले के दौरान पकड़े गए थे. इसके अलावा 28 इजरायली शव भी लौटाए जाएंगे.
गाजा में दो साल से जारी खूनी युद्ध आखिरकार थमने की उम्मीद जगी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में इजरायल और हमास के बीच गुरुवार को ऐतिहासिक समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत दोनों पक्षों ने युद्धविराम पर सहमति जताई है. इसके साथ ही हमास ने जीवित बचे सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने और मारे गए लोगों के शव लौटाने का वादा किया है, जबकि इजरायल अपनी सेना को गाजा से एक तय सीमा तक पीछे हटाएगा.
यह समझौता मिस्र के पर्यटन स्थल शर्म अल-शेख में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत के बाद हुआ. यह ट्रंप प्रशासन की उस 20 बिंदुओं वाली शांति योजना का पहला चरण है, जिसके तहत दो वर्षों से जारी इस भयावह युद्ध को खत्म करने और क्षेत्र में स्थायी शांति लाने की कोशिश की जा रही है.
बंधकों की रिहाई, सेना की वापसी
समझौते के तहत युद्धविराम के लागू होते ही इजरायल और हमास दोनों को अपनी सैन्य गतिविधियां रोकनी होंगी. इजरायल गाजा से आंशिक रूप से अपनी सेना वापस बुलाएगा, जबकि हमास उन सभी 20 जीवित इजरायली बंधकों को 72 घंटे के भीतर रिहा करेगा, जो 2023 में हुए हमले के दौरान पकड़े गए थे. इसके अलावा 28 इजरायली शव भी लौटाए जाएंगे.
वहीं, इजरायल सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा. हालांकि, अब तक इन कैदियों की अंतिम सूची तय नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक, हमास ने कई प्रमुख फिलिस्तीनी नेताओं की रिहाई की मांग रखी है, जिनमें लंबे समय से जेल में बंद राजनीतिक कैदी भी शामिल हैं.
समझौते के बाद राहत एजेंसियों के सैकड़ों ट्रक भोजन, दवाइयां और मानवीय सहायता लेकर गाजा में प्रवेश करेंगे. युद्ध के कारण तबाह हो चुके इलाकों में लाखों लोग तंबुओं में शरण लिए हुए हैं. अब उन्हें तत्काल मदद मिलने की उम्मीद है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










