
हमास ने जारी किए 4 और इजरायली बंधकों के नाम, शनिवार को किए जाएंगे रिहा
AajTak
इजराइल ने हमास द्वारा रिहा की गई प्रत्येक इजराइली महिला सैनिक के बदले 50 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने का वादा किया है. अधिकारियों का अनुमान है कि इस व्यवस्था के तहत 200 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले चार बंधकों को रिहा किया जाएगा.
इजरायल और हमास के बीच 6 हफ्ते के संघर्ष विराम के छठे दिन में प्रवेश करने के साथ ही फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह ने शुक्रवार को चार इजरायली महिला बंधकों के नामों की घोषणा की जिन्हें शनिवार को रिहा किया जाएगा. अदला-बदली समझौते में कहा गया है कि फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई इजरायली महिला सैनिकों के बदले में की जाएगी जिन्हें शनिवार को रिहा किया जाएगा.
ऱॉयटर्स के मुताबिक हमास ने एक बयान में कहा कि चार इजरायली महिलाओं - करीना एरीव, डेनिएला गिल्बोआ, नामा लेवी और लिरी अलबाग को शनिवार को रिहा किया जाएगा.
रॉयटर्स के अनुसार, यह अदला-बदली शनिवार दोपहर को शुरू होने की संभावना है. पिछले शनिवार को संघर्ष विराम के पहले दिन तीन इजरायली महिलाओं और 90 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बाद फिलिस्तीनी कैदियों के बदले इजरायली बंधकों की दूसरी अदला-बदली की गई है.
इजराइल ने हमास द्वारा रिहा की गई प्रत्येक इजराइली महिला सैनिक के बदले 50 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने का वादा किया है. अधिकारियों का अनुमान है कि इस व्यवस्था के तहत 200 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले चार बंधकों को रिहा किया जाएगा.
बता दें कि रविवार को तीन इजराइली महिलाओं को रिहा किया गया और एक दशक से लापता एक सैनिक का शव बरामद किया गया. हालांकि, इजराइली रिपोर्टों के अनुसार गाजा में 94 इजराइली और विदेशी बंधक अभी भी हैं.
कतर और मिस्र द्वारा अमेरिका के समर्थन से किया गया यह संघर्ष विराम नवंबर 2023 में एक संक्षिप्त संघर्ष विराम के बाद से लड़ाई में पहला निरंतर विराम है. हमास ने इस चरण के दौरान इजराइली जेलों में बंद सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों के बदले 33 बंधकों को रिहा करने पर सहमति व्यक्त की है. आगे की बातचीत शेष बंधकों को मुक्त करने और गाजा से संभावित रूप से इजराइली सेना को वापस बुलाने पर केंद्रित होगी.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.






